1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने नवरात्रि के मौके पर दी देश को बधाई, पंडित जसराज का गाया हुआ मंत्र शेयर किया, आप भी सुनें

PM मोदी ने नवरात्रि के मौके पर दी देश को बधाई, पंडित जसराज का गाया हुआ मंत्र शेयर किया, आप भी सुनें

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 22, 2025 08:07 am IST,  Updated : Sep 22, 2025 02:05 pm IST

आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। ऐसे में पूरे देश में उत्साह का माहौल है और सभी हिंदू देवी की अराधना की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को बधाई दी है और पंडित जसराज का गाया हुआ एक मंत्र सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

PM Modi - India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: देश में आज का दिन बेहद अहम है क्योंकि आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, "आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। जय माता दी!"

पीएम मोदी ने कहा, "नवरात्रि में आज मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना का दिन है। मेरी कामना है कि माता के स्नेह और आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण रहे।"

क्यों विशेष है नवरात्रि का ये शुभ अवसर?

पीएम मोदी ने कहा, "इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है। GST बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को इस दौरान एक नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।"

शेयर किया पंडित जसराज का गायन

पीएम मोदी ने ये भी कहा, "नवरात्रि विशुद्ध भक्ति का पर्व है। बहुत से लोगों ने इस भक्ति को संगीत के माध्यम से व्यक्त किया है। पंडित जसराज जी द्वारा रचित एक ऐसा ही भावपूर्ण गायन आपके साथ साझा कर रहा हूं। अगर आपने कोई भजन गाया है या आपका कोई पसंदीदा भजन है, तो कृपया उसे मेरे साथ साझा करें। मैं आने वाले दिनों में उनमें से कुछ पोस्ट करूंगा!"

कब से कब तक है नवरात्रि?

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व इस साल 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 2 अक्तूबर 2025 को दुर्गा विसर्जन और दशहरा के दिन खत्म होगा। आज नवरात्रि‍ के पहले दिन देशभर में माता के मंदिरों में भीड़ रही और श्रद्धालुओं ने पूरी भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की।

ये भी पढ़ें: 

Navratri Day 1 Maa Shailputri Katha, Puja Vidhi: नवरात्रि के पहले दिन की देवी मां शैलपुत्री की पूजा विधि, कथा, आरती, मंत्र, भोग और शुभ रंग सबकुछ यहां जानिए

Navratri Vrat Vidhi 2025: शारदीय नवरात्रि का व्रत कैसे रखते हैं? इस उपवास में क्या कुछ खा सकते हैं, जानिए विधि और नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत