1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब दिल्ली से देहरादून दूर नहीं, CM धामी ने बताया क्यों खास है ये एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

अब दिल्ली से देहरादून दूर नहीं, CM धामी ने बताया क्यों खास है ये एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

 Published : Apr 14, 2026 02:48 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 02:50 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे का उदघाटन किया। ये एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर भी है क्योंकि यह एक्सप्रेस वे राजाजी नेशनल पार्क और शिवालिक क्षेत्र से होकर निकलता है।

pushkar singh dhami- India TV Hindi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Image Source : YT- NARENDRA MODI

आज देश को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे का उदघाटन किया। अब दिल्ली से देहरादून की दूरी 6 घंटे से घटकर ढाई घंटे की रह गई है। मंच पर उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, आज का दिन कई मायनो में विशेष है। जहां आज उत्तराखंड के विकास की लाइफलाइन, देश की लाइफलाइन दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में जुड़ रही है। वहीं, आज देश में सामाजिक सौहार्द और समरसता को मजबूत करने के लिए, वंचित वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने वाले महापुरुष भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती है। मैं संविधान निर्माता बाबासाहेब को अपनी भावांजलि अर्पित करता हूं। 

PM मोदी को कहा धन्यवाद

सीएम धामी ने कहा, ''2014 से पहले का समय सबको याद होगा जब देश के विकास की गाड़ी पूरी तरह से थम चुकी थी। देशवासियों का उत्साह ठंडा पड़ चुका था। महिलाओं के आंसू सूख चुके थे, युवा पीढ़ी के कंधे झुक चुके थे और सेनाओं का मनोबल जवाब दे रहा था ऐसे में देश की बागडोर पीएम मोदी ने संभाली। आज 28वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करने का अवसर मिला है। यह पीएम मोदी का हमारे राज्य के प्रति अगाध प्रेम का प्रतीक है।''

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ''पीएम मोदी जब भी उत्तराखड़ आए हैं, देवभूमि उत्तराखंड के लिए कोई ना कोई विशेष सौगात लेकर आए हैं। चाहे बाबा केदार की धरती से 21वीं सदी का दशक उत्तराखंड का दशक होगा कहकर हमारा उत्साह बढ़ना हो, या जिसको भारत का अतिम गांव कहा जाता था सीमांत गांव माणा में आकर देश का प्रथम गांव घोषित करना हो, या इन्वेस्टर समिट के उद्घाटन के अवसर पर मेड इन उत्तराखंड का संदेश देना हो, राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में पधारकर देवभूमि को खेलभूमि के रूप में नई पहचान दिलाना हो, आपका देवभूमि में आगमन देवभूमि के लिए हमेशा शुभ एवं कल्याणकारी रहा है। आज जब आप पुन: उत्तराखंड आए हैं, तो 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की सौगात लेकर आए हैं। इसके लिए उत्तराखंड के सभी प्रदेशवासियों की ओर से मैं आपका धन्यवाद करता हूं।''

पहले 6, अब ढाई घंटे, रफ्तार का नया एक्सप्रेस-वे

बता दें कि ये एक्सप्रेस-वे एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर भी है क्योंकि यह एक्सप्रेस वे राजाजी नेशनल पार्क और शिवालिक क्षेत्र से होकर निकलता है। 12 KM लंबे एलिवेटेड हाईवे के नीचे से हाथी सहित सभी जंगली जानवर बिना रुकावट निकल सकेंगे। इस कॉरिडोर से वर्तमान की 235 किमी की दूरी घटकर 212 किमी होगी। समय और ईंधन की बचत होगी। प्रदेश की अर्थव्यवस्था तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजरता है और दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय वर्तमान में 6 घंटे से अधिक से घटकर लगभग ढाई घंटे हो जाएगा।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हो गया उद्घाटन, पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, सिर्फ ढाई घंटे का होगा सफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत