Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आदमपुर एयरबेस पर सेना के जवानों से मिले PM मोदी, देखें VIDEO

आदमपुर एयरबेस पर सेना के जवानों से मिले PM मोदी, देखें VIDEO

Edited By: Amar Deep Published : May 13, 2025 12:15 pm IST, Updated : May 13, 2025 12:52 pm IST

पीएम मोदी ने सेना के जवानों से आदमपुर एयरबेस पर मुलाकात की है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह जवानों से मुलाकात करते हुए देखे जा सकते हैं।

आदमपुर एयरबेस पर...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आदमपुर एयरबेस पर जवानों से मिले PM मोदी।

War Against Terror: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम मोदी ने सेना के जवानों से मुलाकात की है। आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी पहुंचे और यहां उन्होंने जवानों से मुलाकात की। इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार की रात आठ बजे देश को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने जवानों के शौर्य और साहस को सलाम किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सेना ने अपना लक्ष्य हासिल किया है। हमने अपनी सेना को आतंकियों को मिटाने के लिए पूरी छूट दे रखी है।

जवानों के बीच पीएम मोदी।
Image Source : INDIA TVजवानों के बीच पीएम मोदी।

पाकिस्तान को दिया साफ संदेश

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी का भाषण बिल्कुल स्पष्ट था। पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया कि पाकिस्तान अगर अपने यहां आतंकियों को पनाह देना बंद नहीं करता है तो उसे इसका और अधिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का मत एकदम स्पष्ट है, टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते, टेरर और ट्रेड, एक साथ नहीं चल सकते और पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता। पीएम मोदी ने कहा- 'हमारी घोषित नीति रही है, अगर पाकिस्तान से बात होगी, तो टेरेरिज्म पर ही होगी, अगर पाकिस्तान से बात होगी, तो पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर, PoK पर ही होगी।'

आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी।
Image Source : INDIA TVआदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी।

भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर 06-07 मई की रात एयरस्ट्राइक की थी। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की। इसमें कई आतंकवादी भी मारे गए। भारत ने इस स्ट्राइक को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद का एक्शन बताया। इसके साथ ही भारत ने कहा कि इस हमले में पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया और न ही किसी आम नागरिक को इससे क्षति पहुंची है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement