Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिंदरी उर्वरक संयंत्र का PM ने किया उद्घाटन, बोले- देश को यूरिया के मामले में बनाएंगे आत्मनिर्भर

सिंदरी उर्वरक संयंत्र का PM ने किया उद्घाटन, बोले- देश को यूरिया के मामले में बनाएंगे आत्मनिर्भर

Written By: Amar Deep Published : Mar 01, 2024 11:47 am IST, Updated : Mar 01, 2024 12:45 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने 35,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात।- India TV Hindi
Image Source : ANI पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात।

सिन्द्री: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने 35,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि इन परियोजनाओं में 8900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) का सिंदरी उर्वरक संयंत्र भी शामिल है जो यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है।

क्या बोले पीएम मोदी

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के युवाओं के लिए ये रोजगार की शुरुआत है। इसके साथ ही यह आत्मनिर्भर भारत की ओर उठाया गया एक कदम है। हमने संकल्प लिया कि देश को यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर बनाएंगे। हमारी सरकार के प्रयासों से बीते 10 वर्षों में यूरिया का उत्पादन बढ़ा है। गोरखपुर और रामागुंडम के साथ ही अब सिन्द्री का भी नाम जुड़ गया है। आज का दिन झारखंड में रेल क्रांति का एक नया अध्याय लिख रहा है। रेलवे के कई प्रोजेक्ट आज यहां पर शुरू हो रहे हैं। बीते 10 वर्षों में हमने जनजातिय समाज, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता में रखकर काम किया है। हमें 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है।

यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता

बता दें कि इस संयंत्र से देश में प्रति वर्ष लगभग 12.7 एलएमटी (लाख मीट्रिक टन) स्वदेशी यूरिया उत्पादन बढ़ेगा, जिससे देश के किसानों को लाभ होगा। गोरखपुर और रामागुंडम में उर्वरक संयंत्रों के कायाकल्‍प के बाद यह देश में दोबारा चालू होने वाला तीसरा उर्वरक संयंत्र है। गोरखपुर और रामागुंडम में उर्वरक संयंत्रों को क्रमशः दिसंबर 2021 और नवंबर 2022 में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने झारखंड में 17,600 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें में सोन नगर-अंडाल को जोड़ने वाली तीसरी और चौथी लाइन, टोरी-शिवपुर पहली और दूसरी तथा बिराटोली-शिवपुर तीसरी रेलवे लाइन (टोरी-शिवपुर परियोजना का हिस्सा), मोहनपुर-हंसडीहा नयी रेल लाइन, धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन शामिल हैं। 

रेल सेवाओं का विस्तार

इन परियोजनाओं से राज्य में रेल सेवाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने तीन ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई, जिनमें देवघर-डिब्रुगढ़ ट्रेन सेवा, टाटानगर और बदामपहाड़ के बीच मेमू ट्रेन सेवा (दैनिक) और शिवपुर स्टेशन से ज्यादा डिब्बों वाली मालगाड़ी का परिचालन शुरू करना शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- 

JNU में ABVP और वाम समर्थित गुटों के बीच झड़प, कई छात्र हुए घायल; VIDEO आया सामने

Bill Gates ने भारत के 'टीकाकरण अभियान' से लेकर 'AI' तक को सराहा, जानें और क्या कहा

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement