1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने बेंगलुरु में 'इंडिया इनर्जी वीक 2023' का किया उद्घाटन, कही ये बात

PM मोदी ने बेंगलुरु में 'इंडिया इनर्जी वीक 2023' का किया उद्घाटन, कही ये बात

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Feb 06, 2023 08:30 am IST,  Updated : Feb 06, 2023 12:53 pm IST

कर्नाटक के बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''21वीं सदी में दुनिया के भविष्य को तय करने में ऊर्जा क्षेत्र एक प्रमुख भूमिका निभाता है। ऊर्जा के नए संसाधनों को विकसित करने और ऊर्जा परिवर्तन में आज भारत सबसे मजबूत आवाजों में से एक है।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : TWITTER/@BJP4INDIA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 इवेंट में इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा, 'भारत तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत ने हर चुनौती को पार किया है। गांव गांव तक इंटरनेट पहुंचाया जा रहा है। भारत पर दुनिया की नजर है।' पीएम मोदी ने कहा, 'हम सभी तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप को देख रहे हैं। कई लोगों के मरने और नुकसान की भी खबर है। तुर्की के पास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ''बेंगलुरु प्रौद्योगिकी, प्रतिभा और नवाचार की ऊर्जा से भरा शहर है। मेरी तरह आप भी यहां की युवा ऊर्जा को महसूस कर रहे होंगे। यह भारत के G20 प्रेसीडेंसी कैलेंडर में पहली बड़ी ऊर्जा घटना है। मैं भारत ऊर्जा सप्ताह कार्यक्रम में सभी का स्वागत करता हूं।''

'भारत सबसे मजबूत आवाजों में से एक है'

कर्नाटक के बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''21वीं सदी में दुनिया के भविष्य को तय करने में ऊर्जा क्षेत्र एक प्रमुख भूमिका निभाता है। ऊर्जा के नए संसाधनों को विकसित करने और ऊर्जा परिवर्तन में आज भारत सबसे मजबूत आवाजों में से एक है।''

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत