1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी दुनिया के 8वें सबसे प्रशंसनीय पुरुष, देखें बिग बी और शाहरुख किस नंबर पर

पीएम मोदी दुनिया के 8वें सबसे प्रशंसनीय पुरुष, देखें बिग बी और शाहरुख किस नंबर पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2021 10:50 am IST,  Updated : Dec 16, 2021 10:50 am IST

दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों की 2021 की सूची में, पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जैसे अन्य राष्ट्र प्रमुखों से ऊपर स्थान मिला है।

पीएम मोदी- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : PTI

Highlights

  • ब्रिटिश मार्केट रिसर्च कंपनी YouGov ने साल 2021 के दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों और महिलाओं की सूची को जारी की है
  • इमरान खान पहली बार लिस्ट में शामिल हुए हैं
  • रिपोर्ट38 देशों के 42,000 लोगों से फीडबैक लेकर सूची तैयार की गई है

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरे विश्व में एक अलग ही पहचान है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर अपनी लोकप्रियता बरकरार रखी है। ब्रिटिश मार्केट रिसर्च कंपनी YouGov ने साल 2021 के दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों और महिलाओं की सूची को जारी किया है। इस सूची में आठवें स्थान पर प्रधानमंत्री मोदी हैं। 

दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों की 2021 की सूची में, पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जैसे अन्य राष्ट्र प्रमुखों से ऊपर स्थान मिला है। इमरान खान पहली बार लिस्ट में शामिल हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 38 देशों के 42,000 लोगों से फीडबैक लेकर सूची तैयार की गई है।

20 सबसे प्रशंसनीय पुरुषों की इस सूची में प्रधानमंत्री मोदी के साथ पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 12वां, अभिनेता शाहरुख खान को 14वां, भारतीय सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को 15वां और क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली को 18वां स्थान दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार पायदान खिसकते हुए आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 2020 की सूची में पीएम मोदी चौथे स्थान पर काबिज थे। तब उनके कुल अंक 4.7 था, जो इस बार 3.6 हो गया है। 

महिलाओं की सूची में प्रियंका, एश्वर्या शामिल-

कंपनी ने शीर्ष 20 सर्वाधिक प्रशंसनीय पुरुषों के साथ 20 सबसे प्रशंसनीय महिलाओं की सूची भी जारी की है। इस सूची में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 10वें स्थान पर और अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन 13वें स्थान पर रहीं। इसके अलावा लेखिका सुधा मूर्ति को इस सूची में 14वां स्थान मिला है।

ये हैं दुनिया की 20 सबसे ज्यादा प्रशंसनीय पुरुष -
बराक ओबामा, बिल गेट्स, शी जिनपिंग, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जैकी चान, एलन मस्क, लियोनेल मेसी, नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन, जैक मा, वारेन बफे, सचिन तेंदुलकर, डोनाल्ड ट्रंप, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, पोप फ्रांसिस, इमरान खान, विराट कोहली, एंडी लाउ, जो बाइडन।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत