1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Narendra Modi govt 8 years: राम मंदिर के बारे में मोरारी बापू ने बताई एक बड़ी बात, जानें किस इच्छा का उन्होंने किया इजहार?

PM Narendra Modi govt 8 years: राम मंदिर के बारे में मोरारी बापू ने बताई एक बड़ी बात, जानें किस इच्छा का उन्होंने किया इजहार?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 30, 2022 02:05 pm IST,  Updated : May 30, 2022 02:05 pm IST

PM Narendra Modi govt 8 years: इंडिया टीवी 'संवाद' महासम्मेलन में रामकथा वाचक मोरारी बापू ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवनचरित और उनके राम राज्य को आज के समय से जोड़कर अपनी बातें रखीं। साथ ही उन्होंने अपने मन में दबी एक बड़ी इच्छा भी आज महासम्मेलन में व्यक्त की।

Morari Bapu- India TV Hindi
Morari Bapu Image Source : INDIA TV

Highlights

  • संवाद से ही रामराज्य की कल्पना साकार: मोरारी बापू
  • 'बिना संवाद खत्म नहीं हो सकता है कोई भी विवाद'
  • 'भारत को सम्मान के साथ देख रही है दुनिया'

PM Narendra Modi govt 8 years: इंडिया टीवी 'संवाद' महासम्मेलन में रामकथा वाचक मोरारी बापू ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवनचरित और राम राज्य को आज के समय से जोड़कर अपनी बातें रखीं। साथ ही उन्होंने अपने मन में दबी एक बड़ी इच्छा भी आज महासम्मेलन में व्यक्त की।

राम मंदिर का निर्माण करने से ऐसी क्या चेतना समाज में आ जाएगी, ऐसा कई लोग पूछते हैं, इस पर उनसे जवाब पूछा गया तो बापू ने कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगो का काम है कहना...। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बन रहा है इस पर किसी को क्या तकलीफ हो सकती है। यूपी के सीएम आदित्यनाथ इसकी मूर्ति का पूजन भी करने वाले हैें। यदि संत समाज कहें और सभी की शुभकामना हो तो, मेरी इच्छा है कि राम मंदिर बनने के बाद सबसे पहले मेरी कथा वहां हो। 

संवाद से ही रामराज्य की कल्पना साकार: मोरारी बापू 

पीएम मोदी की 'वसुधैव कुटुंबकम' की सोच के चलते कोरोना वैक्सीन को पूरी दुनिया में भारत ने बांटा। इस पर मुरारी बापू ने कहा कि कोरोनाकाल की विषम परिस्थितियों में  मोदी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया। दूसरे देशों की मदद करना हमारी परंपरा है। दूसरे देशों के साथ मोदी सरकार के कार्यकाल में संबंध मजबूत हुए। मोरारी बापू ने कहा कि हमारा देश रामराज्य की ओर अग्रसर है। संवाद से ही रामराज्य की कल्पना साकार होगी। 

'बिना संवाद खत्म नहीं हो सकता है कोई भी विवाद'

आपस में भाईचारा कैसे बने, संवाद कैसे कायम रखा जाए। इस पर मोरारी बापू ने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि हर व्यक्ति के दिल में सद्भाव और साधुभाव यानी सत्य प्रेम और करुणा से भारा भाव पैदा हो। पूरे विश्व में बिना ​संवाद के विवाद का खात्मा नहीं हो सकता है।

'भारत को सम्मान के साथ देख रही है दुनिया'

मौजूदा सरकार की विदेश नीति पर मोरारी बापू ने कहा कि हमारी विदेश नीति मोदी सरकार के कार्यकाल में सराहना योग्य है। बापू ने कहा कि बीते 8 साल में बदलाव आया है, लेकिन बदला लेने की भावना से विश्व मुक्त हो जाए तो यह सही मायनो में बदलाव है। दुनिया भारत की ओर सम्मान के साथ देख रही है, यह मैें भौतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से कह सकता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत