प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेमीकॉन इंडिया 2026' से पहले बुधवार को नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में दुनिया की प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियों के CEOs और CXOs के साथ एक उच्च स्तरीय राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में इंडस्ट्री के लोगों ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने इस बुनियादी इंडस्ट्री को लगातार सपोर्ट किया और इसके प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। बहुत कम समय में, यह इंडस्ट्री शुरुआती दौर से आगे बढ़कर विकास और महत्वाकांक्षा से प्रोजेक्ट को पूरा करने के स्तर तक पहुंच गई है।
पीएम मोदी ने भारत के सेमीकंडक्टर ग्रोथ के अगले चरण में उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया और 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0' (ISM 2.0) के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत को उभरती टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शुरुआती अग्रणी देशों में शामिल होने का लक्ष्य रखना चाहिए।
PM ने कंपनियों से मांगे सुझाव
मीटिंग में भारत में सेमीकंडक्टर ग्रोथ के अगले चरण में इंडस्ट्री की भागीदारी पर ध्यान दिया गया जिसमें स्किलिंग, इनोवेशन, AI और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे विषय शामिल थे। पीएम मोदी ने इंडस्ट्री के लीडर्स से पॉलिसी और एडमिनिस्ट्रेटिव उपायों के बारे में सुझाव भी मांगे।
CEOs ने सरकार के प्रयासों की तारीफ की
CEOs ने ISM 2.0 के तहत मिलने वाले मौकों पर भरोसा जताया और भारत को सेमीकंडक्टर व टेक्नोलॉजी के ग्लोबल हब के तौर पर आगे बढ़ाने में योगदान देने का वादा किया। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टैलेंट डेवलपमेंट के क्षेत्र में सरकार की कोशिशों की भी तारीफ की।
बातचीत मुख्य रूप से इन विषयों पर हुई-
- रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D): लगभग सभी कंपनियां या तो भारत में पहले से ही R&D कर रही हैं या अपनी गतिविधियों को बढ़ाने की योजना बना रही हैं। कई कंपनियों ने देश में R&D करने का वादा किया है।
- टैलेंट: इंडस्ट्री के सभी लोगों ने भारत के सेमीकंडक्टर टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम की तारीफ़ की और भविष्य में इससे जुड़ने की योजना बताई।
- भरोसेमंद पार्टनरशिप: लगभग सभी मैन्युफैक्चरर्स और सप्लाई चेन इकोसिस्टम से जुड़े लोगों ने भारत को एक भरोसेमंद पार्टनर माना। इनमें प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग, प्रोडक्ट डिजाइन, क्वालिटी सिस्टम और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं।
बातचीत से Semicon 2.0 के तहत नए सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम प्रोजेक्ट्स के लिए तैयारियों का भी पता चला। बैठक में शामिल इंडस्ट्री के लोगों ने भारत के सेमीकंडक्टर सफ़र को T20 के बजाय टेस्ट मैच जैसा बताया और लगातार प्रतिबद्धता की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच की भी तारीफ की।
इन दिग्गज कंपनियों के शीर्ष अधिकारी बैठक में हुए शामिल
इस बैठक में SEMI, Micron, Infineon, Applied Materials, ASML, Merck, Tokyo Electron Ltd, FujiFilm, AMD, Intel, Tata Electronics, Lam Research, Rapidus, NXP, Foxconn, Semi Conductor Devices, Advantest, Celesta Capital, CG Power, IBM Research समेत कई संगठनों के CEO, प्रमुख और प्रतिनिधि शामिल हुए।