1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी रामलला के दर्शन, अयोध्या में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी रामलला के दर्शन, अयोध्या में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : May 01, 2024 10:06 am IST,  Updated : May 01, 2024 12:39 pm IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाली हैं। इस यात्रा के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बड़े स्तर पर बढ़ाई गई है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहली बार है जब राष्ट्रपति अयोध्या जाएंगी।

राम मंदिर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।- India TV Hindi
राम मंदिर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। Image Source : PTI

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन करेंगी। वह हनुमानगढ़ी और सरयू तट पर आरती भी करेंगी। आपको बता दें कि ये पहला मौका है जब राष्ट्रपति मुर्मू अयोध्या स्थित राम मंदिर के दर्शन करेंगी। उनके आगमन से पहले राम नगरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

सड़क मार्ग से होते हुए अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति 

इससे पहले मंगलवार शाम को राष्ट्रपति कार्यालय की टीम ने अयोध्या पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू पहली बार अयोध्या पहुंच रही हैं। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदी बेन पटेल उनका स्वागत करेंगी। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होते हुए अयोध्या आएंगी। राम मंदिर में राम लला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा इसी साल 22 जनवरी के दिन की गई थी।

यहां जानें पूरा शेड्यूल

सबसे पहले राष्ट्रपति मुर्मू अयोध्या में हनुमानगढ़ी जाएंगी। शाम 4.50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और आरती करेंगी। यहां से रामजन्मभूमि पहुंचकर शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन कर आरती में शिरकत करेंगी। शाम 7.15 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगी। इसके बाद वह एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

भारी पुलिस बल तैनात

राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल के जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए भी पुलिस और प्रशासन की ओर से इंतजाम किए जा रहे है। पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, आरएएफ, एटीएस व पीएसी के जवान भी जगह-जगह तैनात होंगे।

ये भी पढ़ें- पूरी तरह असत्य, निराधार और भ्रामक’, राष्ट्रपति मुर्मू पर राहुल गांधी के बयान पर आई चंपत राय की प्रतिक्रिया

Labour day 2024: फूलों की बारिश से लेकर पैर धुलने तक, जब पीएम मोदी ने किया श्रमिकों का सम्मान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत