The New President of India: द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन चुकी हैं। एक आदिवासी की बेटी के लिए देश भर में 104 विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर क्रॉस वोटिंग की और द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया। द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को मिलकर बधाई दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यशवंत सिन्हा, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक हस्तियां बधाई दे चुके हैं।
बता दें कि बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने द्रौपदी मुर्मू ( Draupadi Murmu ) को उम्मीदवार बनाया था, जबकि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा (yashwant sinha) को मैदान में उतारा था।