1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस राज्य में बढ़ाये गए दूध और दही के दाम, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

इस राज्य में बढ़ाये गए दूध और दही के दाम, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

 Published : Nov 14, 2022 07:57 pm IST,  Updated : Nov 14, 2022 07:57 pm IST

पिछले कुछ महीनों से देश में महंगाई लगातर बढ़ रही है। पिछले महीने सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, खुदरा महंगाई दर सितंबर में 7.41 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। जबकि सितंबर 2021 में 4.35 प्रतिशत थी। खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति इस साल सितंबर में बढ़कर 8.60 प्रतिशत हो गई, जो अगस्त में 7.62 फीसद थी।

इस राज्य में बढ़ाये गए दूध और दही के दाम- India TV Hindi
इस राज्य में बढ़ाये गए दूध और दही के दाम Image Source : FILE

पिछले कुछ समय से देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। आम आदमी के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे आम आदमी ही नहीं बल्कि हर कोई परेशान है। सरकारे महंगाई को काबू करने के दावे तो करती है लेकिन यह दावे केवल बातें ही बनकर रह गई हैं। 

कर्नाटक में बढ़ाये गए दूध और दही के दाम 

एक बार फिर से आम आदमी को महंगाई का एक और झटका देते हुए  कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) ने सोमवार की मध्यरात्रि से दूध और दही की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दूध की कीमत प्रति लीटर 37 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दी गई है, जबकि दही की कीमत अब 45 रुपये से बढ़ाकर 48 रुपये कर दी गई है।

स्पेशल दूध के दामों में भी हुई बढ़ोतरी 

स्पेशल दूध की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद स्पेशल दूध की कीमत अब प्रति लीटर 43 रुपये से बढ़कर 46 रुपये हो गई है, जबकि शुभम दूध की कीमत 46 रुपये और समृद्धि दूध की कीमत 51 रुपये होगी। बता दें कि किसान लंबे समय से दूध की कीमतों में वृद्धि की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि उन्हें अधिक खर्च करना पड़ रहा है, क्योंकि जलवायु परिस्थितियों के कारण घास और चारा महंगा हो गया है।

खाने पीने का सामान हो रहा और महंगा

हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि महंगाई में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। खाद्य पदार्थों के महंगा होने से खुदरा महंगाई सितंबर में बढ़कर 7.41 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई थी। जबकि अगस्त में महंगाई की दर 7 प्रतिशत और इससे पहले जुलाई में घटकर 6.7 प्रतिशत पर आ गई थी। यह लगातार 9वां महीना है जब खुदरा मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दो से छह प्रतिशत के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत