1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैसे प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बीच बढ़ीं नजदीकियां, किसने किया पहले प्रपोज?

कैसे प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बीच बढ़ीं नजदीकियां, किसने किया पहले प्रपोज?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 12, 2025 09:51 am IST,  Updated : Jan 12, 2025 09:51 am IST

प्रियंका गांधी का आज जन्मदिन है। प्रियंका गांधी की लव स्टोरी की अक्सर चर्चा होती है। प्रियंका जब 13 साल की थीं तब वो पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं।

रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी- India TV Hindi
रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Vadra Happy Birthday: कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी का आज जन्मदिन है। 12 जनवरी 1972 को जन्मी प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी ने बिजनेसमैन रॉबर्ड वाड्रा से शादी की है। उनकी लव स्टोरी की अक्सर चर्चा होती है। प्रियंका जब 13 साल की थीं तब वो पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं।

कैसे हुई मुलाकात?

दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। दोनों दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में साथ-साथ पढ़ते थे। एक इंटरव्यू में रॉबर्ट वाड्रा ने बताया था, "मैं नहीं चाहता था कि हमारे इस रिश्ते के बारे में कोई जाने, क्योंकि लोग इसे समझ नहीं पाते और कोई अलग ही रूप दे देते।"

किसने किया पहले प्रपोज?

रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी बताया था कि दोनों में से किसने पहले प्रपोज किया था। रॉबर्ट ने बताया था, "स्कूल के एक कॉमन फ्रेंड थे, जो प्रियंका को जानते थे। उनका बड़ा सा घर था। वहां पर बैडमिंटन समेत अलग-अलग खेल खलते थे। वहीं प्रियंका से मुलाकात हुई। उन्हें मेरी सादगी पसंद आई। मैं जींस-टीशर्ट और कोल्हापुरी में जाता था। मजाक ज्यादा करता था और स्पोर्ट्स अच्छा खेलता था। मुझे वह पसंद करती थीं, लेकिन बात ज्यादा नहीं करती थीं।" रॉबर्ट ने बताया कि प्रियंका गांधी ने ही उन्हें प्रपोज किया था।

13 साल की उम्र में मिली थीं प्रियंका

रॉबर्ट ने ये भी बताया, "उन्होंने प्रियंका को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज नहीं किया, बल्कि दोनों ने साथ बैठकर अपने रिश्तों के बारे में गंभीरता से बात की।" एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने बताया था, "जब मैं रॉबर्ट से पहली बार मिली थी तो सिर्फ 13 साल की थी। वे मुझसे वैसे ही मिलते थे, जैसे दूसरे दोस्तों से मिलते थे। ये बात मुझे पसंद आई।"

ये भी पढ़ें- 

"मेरी पत्नी बहुत खूबसूरत है, उसे निहारना अच्छा लगता है", काम के घंटे पर छिड़ी बहस के बीच आनंद महिंद्रा ने ली चुटकी

SpaDeX मिशन को लेकर ISRO का बड़ा अपडेट, 15 मीटर से 3 मीटर तक पहुंचाने ट्रायल सफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत