1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Pulwama encounter : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर, एक जवान घायल

Pulwama encounter : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर, एक जवान घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 28, 2022 07:38 am IST,  Updated : Apr 28, 2022 07:38 am IST

सुरक्षा बलों को पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी जिसके बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। 

Jammu Kashmir encounter File Photo- India TV Hindi
Jammu Kashmir encounter File Photo Image Source : PTI

Highlights

  • दोनों अल बद्र आतंकी संगठन से जुड़े थे
  • गैर-कश्मीरियों पर हुए हमलों में शामिल थे दोनों आतंकी

Pulwama encounter : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। दोनों अल बद्र आतंकी संगठन से जुड़े थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजीपी विजय कुमार के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकी कश्मीरी हैं और दोनों की पहचान हो गई है। एक आतंकी का नाम एजाज हाफिज है जबकि दूसरे का नाम शाहिद अयूब है।

गैर-कश्मीरियों पर हुए हमलों में शामिल थे दोनों आतंकी 

विजय कुमार ने बताया कि दोनों के पास से एक-एक एके 47 राइफल बरामद की गई है। मारे गए दोनों आतंकी पिछले दिनों गैर-कश्मीरियों पर हुए हमलों में शामिल थे। आपको बता दें कि यह एनकाउंटर कल से जारी था। सुरक्षा बलों को पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। 

एनकाउंटर में एक जवान घायल

सेना ने इलाके की घेराबंदी कर पहले स्थानीय लोगों को वहां से बाहर निकाला। इसके बाद तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई जिसमें सुरक्षाबलों का एक जवान भी घायल हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत