1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 04, 2022 10:56 pm IST,  Updated : Sep 04, 2022 10:56 pm IST

Punjab News: पीजीआईएमईआर के एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल की हालत स्थिर है। पीजीआईएमईआर ने एक बयान में कहा कि वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के मुखिया बादल को हल्के बुखार के साथ पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था।

Prakash Singh Baadal- India TV Hindi
Prakash Singh Baadal Image Source : PTI

Highlights

  • पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल की हालत स्थिर
  • पीजीआईएमईआर के एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती
  • डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं प्रकाश सिंह बादल

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हल्का बुखार आने के बाद यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों के एक दल की निगरानी में हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के मुखिया बादल को हल्के बुखार के साथ पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था। पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने रविवार को बताया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बादल (94) को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक बयान में कहा गया है, ‘‘ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को PGIMER में एडवांस्ड कार्डियक सेंटर में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताया जा रही है और वह यहां PGIMER में डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं।’’ बादल को इससे पहले जून में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें गैस्ट्राइटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा की शिकायत थी। फरवरी में उन्हें मोहाली में पोस्ट कोविड के स्वास्थ्य जांच के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। 

कोरोना से भी हुए थे संक्रमित

इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कोरोना से भी संक्रमित हुए थे। जनवरी महीने में वो जांच के लिए लुधियाना के एक निजी अस्पताल में पहुंचे थे। टेस्ट के बाद कोविड-19 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। कुछ दिन के बाद वो कोरोना से ठीक हो गए थे। मोहाली और पीजीआई चंडीगढ़ में पहले भी बादल की सेहत को लेकर मेडिकल टेस्ट किया गया था।

5 बार रह चुके हैं पंजाब के मुख्यमंत्री

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब में सीएम पद की कुर्सी संभाल चुके हैं। हालांकि इस बार यानी साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। उन्होंने पंजाब की लंबी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी के गुरमती खुडि्डयां ने बादल को हरा दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत