1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर और रोपे धान, खेत में काम कर रही महिलाओं ने कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग

राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर और रोपे धान, खेत में काम कर रही महिलाओं ने कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 16, 2023 06:53 pm IST,  Updated : Jul 16, 2023 08:09 pm IST

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांगेस नेता राहुल गांधी देश के विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वह इस बार हरियाणा के किसानों से मिले हैं। इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है।

Rahul Gandhi - India TV Hindi
राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर और रोपे धान Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों देश के आम लोगों से मिल रहे हैं। कभी वह ट्रक चालकों से मुलाकात कर रहे हैं तो कभी बाइक मकैनिकों से मिलकर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग में हाथ आजमा रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत में किसानों से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने खेत में धाम भी लगाए। इसके फोटो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, अब इसका एक वीडियो भी जारी हुआ है। इस वीडियो में वह ट्रैक्टर चलाते और किसानों से बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। 

'इस समय किसान बेहद ही मुश्किल में फंसा हुआ'

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के विभिन्न सोशल मीडिया चैनल पर जारी वीडियो में वह सोनीपत के गोहाना के मदीना गांव में कुछ किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। इसमें किसान कांग्रेस नेता से कह रहे हैं कि इस समय किसान बेहद ही मुश्किल में फंसा हुआ है। सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं की जा रही है। खेतीबाड़ी में जो लागत लगे जा रही है वह भी नहीं निकल पा रही है। कई बार बेमौसम बारिश की वजह से फसल बर्बाद हो जाती है तो कई बार फसल के दाम नहीं मिलते हैं। 

राहुल गांधी ने ट्रैक्टर भी चलाया और किसानों के साथ खेत में धान की रोपाई

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रैक्टर भी चलाया और किसानों के साथ खेत में धान की रोपाई भी की। इसके बाद उन्होंने वहां काम कर रहीं महिलाओं से भी बातचीत की। जहां महिलाओं ने उनसे दिल्ली और उनके घर आने की मांग कर दी। इस मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने उनसे उनका घर ले लिया है। हालांकि इसके बाद वह अपनी बहन प्रियंका गांधी को फ़ोन लगते हैं और उनकी बात उन महिलाओं से कराते हैं। जहां महिलाएं उनका घर देखने की बात करती हैं। 

Rahul Gandhi
Image Source : TWITTERखेत में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत करते राहुल गांधी

इस बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी उनकी मांग को स्वीकार कर लेती हैं और कहती हैं कि वह जब भी चाहें उनके घर खाने पर आ सकती हैं। राहुल गांधी भी इस बात पर हामी भर देते हैं। वीडियो के आखिरी हिस्से में दिख रहा है कि महिलाओं का एक समूह दिल्ली आता है और वह प्रियंका और सोनिया गांधी से मुलाकात भी करता है। इस दौरान सोनिया गांधी उन महिलाओं के साथ किसी गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। 

ये भी पढ़ें- 

ITO यमुना पुल बैराज के रखरखाव पर सीएम केजरीवाल के बयान के बाद NTPC का जवाब, कहा- 'इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं'

दिल्ली बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिवारों को दिए जाएंगे इतने रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत