1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi: बीजेपी के हर घर तिरंगा मुहिम पर हमलावर राहुल गांधी ने RSS को देशद्रोही करार दे दिया! कही ये बड़ी बातें

Rahul Gandhi: बीजेपी के हर घर तिरंगा मुहिम पर हमलावर राहुल गांधी ने RSS को देशद्रोही करार दे दिया! कही ये बड़ी बातें

 Published : Aug 04, 2022 07:19 am IST,  Updated : Aug 04, 2022 07:59 am IST

Rahul Gandhi: बीजेपी देश में आजादी के 75 साल पूरे होने पर 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है, इसी को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी और RSS पर निशाना साधा है। उन्होंने आरएसएस को इशारों-इशारों में देशद्रोही संगठन तक करार दे दिया।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : INDIA TV

Highlights

  • हर घर तिरंगा मुहिम पर हमलावर राहुल गांधी
  • RSS को कहा देशद्रोही संगठन
  • अपने कर्नाटक दौरे के समय बीजेपी पर साधा निशाना

Rahul Gandhi: बीजेपी देश में आजादी के 75 साल पूरे होने पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रही है। पूरा देश इसमें शामिल है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक और मुहिम शुरू की है 'हर घर तिरंगा' मुहिम। इसमें सभी देश वासियों से अपील की गई है कि वह 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। राहुल गांधी ने इसी को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है। कर्नाटक दौरे पर गए राहुल गांधी, अपनी इस यात्रा के दौरान वहां के खादी ग्रामोद्योग कर्मियों से मिले। इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट किया जो अब वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि हर घर तिरंगा मुहिम चलाने वाले उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई। इतिहास गवाह है, 'हर घर तिरंगा' मुहिम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया। आज़ादी की लड़ाई से, ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे।'

क्या है हर घर तिरंगा अभियान

इस साल 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे होने वाले हैं। इसी मौके पर केंद्र सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। सरकार ने फैसला किया है कि वह इस बार हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी, जिसके तहत लगभग 20 करोड़ घरों की छतों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान से देशवासियों के बीच राष्ट्र भावना की एक अलग अलख जगेगी। अगर इस अभियान का हिस्सा आप बनना चाहते हैं तो आप अपने घर के नजदीकी डाकघर से तिरंगा ले लें या आप चाहें तो ऑनलाइन भी तिरंगा खरीद सकते हैं। सरकार इस अभियान को 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलाएगी। मोदी सरकार का उद्देश्य है कि इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें।

सिद्धारमैया का 75वां जन्मदिन मनाने राहुल गांधी पहुंचे हैं कर्नाटक

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के 75वें जन्मदिन पर दावणगेरे जिले में बुधवार को जबर्दस्त जश्न का इंतजाम दिखा। इस दौरान सिद्धारमैया के लाखों प्रशंसकों की भीड़ उन्हें बधाई देने के लिए दावणगेरे पहुंच रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी सिद्धारमैया को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कर्नाटक पहुंचे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्हें भारी ट्रैफिक जाम का सामना भी करना पड़ा। पूरे राज्य के लोग सिद्धारमैया के जन्मदिन के मौके पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे, ऐसे में बेंगलुरु-पुणे में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत