1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: बाइक पर सवार होकर रेल हादसे वाली जगह पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Video: बाइक पर सवार होकर रेल हादसे वाली जगह पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jun 17, 2024 05:35 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 06:54 pm IST

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनास्थल पर ताजा हालात की समीक्षा करने के लिए बाइक से पहुंचे हैं। उन्होंने हादसे वाले स्थल का दौरा किया है।

घटनास्थल पर पहुंचे अश्विनी वैष्णव।- India TV Hindi
घटनास्थल पर पहुंचे अश्विनी वैष्णव। Image Source : INDIA TV

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुए रेल हादसे के कारण हर कोई स्तब्ध है। प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रेल मंत्री और तमाम नेताओं ने इस घटना पर शोक जाहिर किया है। अब तक इस हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है तो वहीं, बड़ा संख्या में लोग घायल भी हैं। अब इस हादसे की जानकारी लेने और ताजा हालात जानने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद ही कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनास्थल पर बाइक से पहुंचे हैं। 

बाइक से पहुंचे अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दार्जिलिंग में हुए रेल हादसे पर शोक जाहिर किया था। इसके बाद सोमवार की शाम अश्विनी वैष्णव बागडोगरा हवाईअड्डे पर पहुंचे। इसके बाद वह बाइक से ही कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। बाइक पर अश्विनी वैष्णव का वीडियो भी सामने आया है। 

क्या बोले रेल मंत्री?

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उन्होंने हादसे वाली जगह का दौरा किया और घायल लोगों से भी मुलाकात की। वैष्णव ने कहा कि डॉक्टर, रेलवे स्टाफ, एनडीआरफ और गांव के लोगों ने भी रेस्क्यू का काम किया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। सभी चीजों की जांच की जा रही है। वैष्णव ने कहा कि सारा फोकस घायलों के ठीक होने और मुआवजा देने पर है। उन्होंने बताया कि 8 लोगों की मौत हुई है। 

कितना मुआवजा मिलेगा?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव ने दार्जिलिंग रेल हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की है। रेल मंत्री के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वालो पीड़ितों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख रुपये और घायल लोगों को 50 हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- अब यूपी में टला बड़ा रेल हादसा, कोयले से लदे मालगाड़ी की बोगी में लगी थी आग

बंगाल ट्रेन हादसे के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा, पीएम नरेंद्र मोदी ने की घोषणा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत