1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Railway News: देश में यहां के रेलवे स्टेशन का नाम है सबसे छोटा, क्या आपको पता है?

Railway News: देश में यहां के रेलवे स्टेशन का नाम है सबसे छोटा, क्या आपको पता है?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 26, 2022 08:37 pm IST,  Updated : Sep 26, 2022 08:45 pm IST

Railway News: देश में जहां कई रेलवे स्टेशन का नाम बदला है, वहीं कई रेलवे स्टेशन ऐसे भी हैं, जिनका नाम काफी हैरान करने वाला है, तो कुछ का नाम काफी फनी भी है।

Railway News- India TV Hindi
Railway News Image Source : FILE PHOTO

Railway News: भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन माना जाता है। यहां हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से यात्रा करना सस्ता होने के साथ सुविधाजनक भी रहता है। हर तबके के लोग ट्रेन से सफर करते दिख जाते हैं। बता दें कि भारत में रेलवे लाइन ब्रिटिश राज में स्थापित की गई थी, जबकि यहां के लोगों को इसका फायदा आजादी के बाद मिला। आजादी के बाद रेलवे का लगातार विस्तार हुआ है। वहीं, हर रेलवे स्टेशन से जुड़े कुछ ना कुछ इतिहास भी है।

देश में जहां कई रेलवे स्टेशन का नाम बदला है, वहीं कई रेलवे स्टेशन ऐसे भी हैं, जिनका नाम काफी हैरान करने वाला है, तो कुछ का नाम काफी फनी भी है। इनमें किसी रेलवे स्टेशन का नाम काफी बड़ा भी है, तो किसी रेलवे स्टेशन का नाम काफी छोटा भी है। ऐसे में आज आपको बताने जा रहे हैं कि देश में सबसे छोटे रेलवे स्टेशन का क्या नाम है?

नाम शुरू होते ही खत्म हो जाता है

देश के सबसे छोटे रेलवे स्टेशन की बात की जाए, तो इसके नाम में केवल दो अक्षर ही हैं। इसका नाम 'IB' है. ईब (IB) रेलवे स्टेशन ओडिशा में है। इस स्टेशन का नाम शुरू होते ही खत्म भी हो जाता है। भारतीय रेल नेटवर्क में यह इकलौता ऐसा स्टेशन है, जिसका नाम इतना छोटा है। इस लोकप्रिय स्टेशन ने अपना नाम Ib नदी से प्राप्त किया है, जो की महानदी की एक सहायक नदी है। कहा जाता है कि यह भारत का एकमात्र रेलवे स्टेशन है, जिसका नाम सबसे छोटा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत