1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे ने आज कैंसिल की 300 से ज्यादा ट्रेनें, यहां चेक करें स्टेटस

रेलवे ने आज कैंसिल की 300 से ज्यादा ट्रेनें, यहां चेक करें स्टेटस

 Published : Dec 27, 2022 11:16 am IST,  Updated : Dec 27, 2022 11:19 am IST

रेलवे विभाग के द्वारा रद्द की गई ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्‍सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है।

कोहरे की वजह से कई...- India TV Hindi
कोहरे की वजह से कई ट्रेने रद्द Image Source : FILE

उत्तर भारत समेत देश के कई राज्य कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत ही कम है। इसका सबसे ज्यादा असर भारतीय रेलवे पर देखने को मिल रहा है। कोहरे और कुछ अन्य कारणों की वजह से भारतीय रेलवे ने आज 27 दिसंबर को 328 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। 

रेलवे विभाग के द्वारा रद्द की गई ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्‍सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। वहीं कोहरे की वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट भी चल रही हैं। भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्‍ध जानकारी के अनुसार, आज 328 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। 39 रेलगाड़ियों को आज आंशिक रूप से कैंसिल भी किया गया है. रेलवे को 22 ट्रेनों को रिशैड्यूल भी करना पड़ा है। आज 13 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।

कई ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव
Image Source : FILEकई ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव

ऐसे चेक करें स्‍टेटस

रेलवे विभाग ने किस ट्रेन को कैंसिल किया है और किसके रूट में बदलाव किया गया है, इसकी जानकरी रेलवे की वेबसाइट पर मौजूद है। इंडियन रेलवे और IRCTC की वेबसाइट व NTES ऐप पर कैंसिल, रिशैड्यूल और रास्‍ता बदलकर चलाई जा रही ट्रेनों की जानकारी उपलब्‍ध है ट्रेन का स्‍टेटस जानने के लिए रेलवे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर जाकर देख सकते हैं।

  • ट्रेन का स्‍टेटस चेक करने के लिए enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं
  • अब आपको कैप्‍चा भरना होगा
  • अब Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा
  • Exceptional Trains ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों का ऑप्‍शन दिखेगा
  • इन पर क्लिक करके आप रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों के बारे में जान सकते हैं
  • Train Exceptional info पर क्लिक करके आप ट्रेन के नाम या नंबर से उसका स्‍टेटस चेक कर सकते हैं

इसके साथ ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट के लिंक https://www.irctchelp.in/ प‍र जाकर पूरी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत