Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में हफ्ते भर छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली में हफ्ते भर छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

Edited By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1 Published : Aug 11, 2024 07:17 am IST, Updated : Aug 11, 2024 07:20 am IST

देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi, Weather- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

नई दिल्ली: भीषण गर्मी की मार झेलचुकी राजधानी दिल्ली में इन दिनों अच्छी बारिश हो रही है। शनिवार को राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के चलते कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। इससे आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक के लिए बारिश को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में पूरे हफ्ते बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान है। 

बुधवार से शुक्रवार के बीच भारी बारिश का अनुमान

राजधानी दिल्ली में बुधवार से शुक्रवार के बीच बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पालम में सुबह 8.30 बजे तक 30.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, लोधी रोड में सुबह 8.30 बजे तक 20.6 मिमी बारिश और उसके बाद शाम 5.30 बजे तक 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, रिज में सुबह 8.30 बजे तक 17.1 मिमी और उसके बाद 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। आयानगर में सुबह 8.30 बजे तक केवल 2.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सफदरजंग में सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटों में 17.4 मिमी बारिश और सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 1.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में आर्द्रता 81% से 100% के बीच रही। शनिवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े। रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है।

कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

उधर उत्तर प्रदेश, राजस्थान पंजाब और उत्तराखंड के साथ ही कश्मीर और हिमाचल में बादलों ने डेरा डाल रखा है। मौसम विभाग ने देश के 23 राज्यों में आज बारिश होने की उम्मीद जताई है। बिहार, असम, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी , मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा मेंअलग-अलग जगहों पर आज भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इन राज्यों में आज करीब 12 सेमी. बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में भी गरज के साथ हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक  उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। इन राज्यों में करीब 7 सेमी. बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही राजस्थान में भी अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। (न्यूज एजेंसी, आईएमडी)

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement