1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: सीकर में ठंड से लुढ़का पारा, पेड़ों पर जमी बर्फ की चादर

राजस्थान: सीकर में ठंड से लुढ़का पारा, पेड़ों पर जमी बर्फ की चादर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 21, 2021 11:21 am IST,  Updated : Dec 21, 2021 11:21 am IST

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजस्थान के चुरू और सीकर में पारा शून्य के करीब आ पहुंचा है।

सीकर में जमी बर्फ की...- India TV Hindi
सीकर में जमी बर्फ की चादर Image Source : INDIA TV

जयपुर: देश में ठंड का कहर जारी है। राजस्थान के अधिकांश इलाके घाटी की तरह नजर आ रहे हैं। चुरू और सीकर सहित अन्य कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे जा पहुंचा है। सीकर में खेतों और पेड़ों पर बर्फ की चादर जम गई है।

स्थानीय लोगों को ऐसा आभास हो रहा है कि वो घाटी में पहुंच गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी शीतलहर का कहर जारी रहने वाला है। राजधानी जयपुर में भी न्यूनतम तापमान नीचे की ओर खिसकता जा रहा है। 

वहीं, जम्मू-कश्मीर के भी कई इलाकों में पारा माइनस से नीचे है। श्रीनगर में मंगलवार को तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि, पिछले दिनों इससे अधिक नीचे तापमान करीब -6 डिग्री सेल्सियस आ गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत