1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शाही इमाम के रमजान इफ्तार में शामिल हुए रजत शर्मा और रितु धवन, कई हस्तियां रहीं मौजूद

शाही इमाम के रमजान इफ्तार में शामिल हुए रजत शर्मा और रितु धवन, कई हस्तियां रहीं मौजूद

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 08, 2026 09:52 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 11:51 pm IST

इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा और मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन रविवार को जामा मस्जिद के शाही इमाम की रमजान इफ्तार में शरीक हुए। इस अवसर पर कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

रमजान इफ्तार में रजत...- India TV Hindi
रमजान इफ्तार में रजत शर्मा, रितु धवन और अन्य गणमान्य लोग Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम सैयद शबन बुखारी की ओर से रमजान इफ्तार का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा भी शामिल हुए। उनके साथ इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन भी मौजूद थीं। इस रमजान इफ्तार में राजनीति और मीडिया जगत की हस्तियों के अलावा कई मुल्कों के राजदूत और हाई कमिश्नर्स भी शामिल हुए। 

शबन बुखारी और शाजिया बुखारी ने मेहमानों का किया स्वागत

इस रमजान इफ्तार में शिरकत करने पहुंचे मेहमानों का जामा मस्जिद के इमाम शबन बुखारी और शाजिया बुखारी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गंगा-जमुनी तहजीब के बीच इस इफ्तार पार्टी की रौनक देखते बन रही थी। वहीं इस इफ्तार पार्टी के अवसर पर जामा मस्जिद की ऐतिहासिक इमारत को खूबसूरती से सजाया गया था। सभी मेहमानों को लजीज व्यंजन परोसे गए।

Ramdan Iftar
Image Source : REPORTER INPUTरमजान इफ्तार में रजत शर्मा, रितु धवन और अन्य गणमान्य लोग

रमजान शांति और प्रेम का महीना: रजत शर्मा

इस मौके पर इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने कहा कि रमजान के दिनों में जामा मस्जिद में इफ्तार के लिए आना रेगुलर हो गया है, रमजान का महीना शांति और प्रेम का होता है। देश में शांति और प्रेम की भावना बनी रहे। उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। बता दें कि पिछले साल भी रजत शर्मा और रितु धवन शाही इमाम की इफ्तार पार्टी में शरीक हुए थे। उस अवसर पर  रजत शर्मा ने कहा था कि गंगा जमुनी तहजीब खत्म होती जा रही है। हम सभी को यह कोशिश करनी चाहिए कि हमारी यह विरासत जिंदा रहे। देश की यह संस्कृति और विविधता बनी रहनी चाहिए।

Ramdan, Iftar party
Image Source : REPORTER INPUTरमजान इफ्तार में शामिल हुए रजत शर्मा और रितु धवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत