1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Twitter पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जानेवाले टीवी जर्नलिस्ट हैं India TV के चेयरमैन रजत शर्मा

Twitter पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जानेवाले टीवी जर्नलिस्ट हैं India TV के चेयरमैन रजत शर्मा

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 06, 2023 07:52 pm IST,  Updated : Jul 06, 2023 11:14 pm IST

रजत शर्मा ने अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा-'ट्विटर पर मिले इस समर्थन और लोगों के प्यार से मैं अभिभूत हूं।

India TV Chairman and Editor-in-Chief Rajat Sharma.- India TV Hindi
India TV Chairman and Editor-in-Chief Rajat Sharma. Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली:  इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जानेवाले टीवी जर्नलिस्ट हैं। Muck Rack की 'द 2023 स्टेट ऑफ जर्नलिज्म ऑन ट्विटर' रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर पर रजत शर्मा के  10.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस खबर से मीडिया इंडस्ट्री में उत्साह की लहर दौड़ गई है। 

चर्चित और विश्वसनीय चेहरा

रजत शर्मा अपनी निडर पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। भारतीय मीडिया के वे बेहद चर्चित और विश्वसनीय चेहरा हैं। सच्चाई को सामने लाने की अटूट प्रतिबद्धता के चलते दर्शकों से उन्हें बहुत सम्मान मिलता रहा है। टीवी के पर्दे के बाद डिजिटल की दुनिया में भी उनका प्रभाव तेजी से फैल रहा है। नतीजा ये है कि उनके प्रशंसकों को उनके ट्वीट का बेसब्री से इंतजार रहता है।

प्रशंसकों का जताया आभार

रजत शर्मा ने अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा-'ट्विटर पर मिले इस समर्थन और लोगों के प्यार से मैं अभिभूत हूं। सकारात्मक चर्चा में शामिल होने के लिए विविध पृष्ठभूमि के लोगों को इस मंच पर एक साथ आते देखना वास्तव में खुशी की बात है। मैं इस प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी से उपयोग करता रहूंगा और लोगों को सटीक और निष्पक्ष जानकारी देने की कोशिश करूंगा।

 पारंपरिक मीडिया और डिजिटल युग के बीच की खाई को पाट दिया

अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए रजत शर्मा ने पारंपरिक मीडिया और डिजिटल युग के बीच की खाई को सफलतापूर्वक पाट दिया है। इससे लोगों सूचनाएं मिलती रहती हैं और अपनी राय व्यक्त करने के साथ ही सार्थक चर्चा में शामिल होने का भी मौका मिलता है।

'आप की अदालत' और 'आज की बात' दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय

रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' का पिछले करीब 30 वर्षों से प्रसारण हो रहा है। यह काफी चर्चित और लोकप्रिय शो है। इस शो में कई जानी-मानी हस्तियों ने कटघरे में बैठकर रजत शर्मा के सवालों का सामना किया है। इसके साथ ही इंडिया टीवी पर रात 9 बजे प्रसारित होनेवाले शो 'आज की बात' दर्शकों में काफी पसंद किया जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत