नई दिल्ली: न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) ने इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को अपने नए अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना है। यह फैसला 19 सितंबर 2025 को हुई NBDA की बोर्ड मीटिंग में लिया गया। रजत शर्मा 2025-2026 के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष रहेंगे। इसके साथ ही, मातृभूमि प्रिंटिंग एंड पब्लिशिंग कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एम.वी. श्रेयम्स कुमार को उपाध्यक्ष और न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन व मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद शुक्ला को मानद कोषाध्यक्ष चुना गया। ये सभी नियुक्तियां भी सर्वसम्मति से हुईं।
बोर्ड के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए
NBDA की इस मीटिंग में बोर्ड के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए। इनमें शामिल हैं:
- राहुल जोशी, मैनेजिंग डायरेक्टर - नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड
- कलि पुरी भंडाल, वाइस-चेयरपर्सन व मैनेजिंग डायरेक्टर - टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड
- अनिल कुमार मल्होत्रा, सलाहकार - जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड
- ध्रुव मुखर्जी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी - एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड
- आई. वेंकट, डायरेक्टर - ईनाडु टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड
- राहुल कंवल, सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ - न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड
- महेश कुमार राजारमन, मैनेजिंग डायरेक्टर - सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड
- रोहित गोपकुमार वेल्लोली, सीईओ, टीवी डिवीजन - बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड
इसके अलावा, एनी जोसेफ को NBDA का सचिव (सेक्रेटरी जनरल) बनाए रखा गया है।