1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Raju Srivastava Death : पीएम मोदी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक, कहा-वर्षों तक लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे

Raju Srivastava Death : पीएम मोदी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक, कहा-वर्षों तक लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 21, 2022 12:49 pm IST,  Updated : Sep 21, 2022 02:58 pm IST

Raju Srivastava Death : वे हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए लेकिन वे वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं हैं।

PM Modi and Raju Srivastava- India TV Hindi
PM Modi and Raju Srivastava Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • दिल्ली के एम्स अस्पताल में राजू श्रीवास्तव का निधन
  • 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को पड़ा था दिल का दौरा
  • 40 दिन से ज्यादा समय से अस्पताल में थे भर्ती

Raju Srivastava Death : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने लिखा- राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वे हमको बहुत जल्दी छोड़कर चले गए लेकिन वे वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं हैं।

राजू श्रीवास्तव का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे और 40 दिन से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे। दिल्ली के एक होटल के जिम में वर्कआउट करते हुए10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी ‘एंजियोप्लास्टी’ की गई थी। तभी से वह वेंटिलेटर पर थे और होश में नहीं आए। 

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए लेकिन वर्षों से अपने समृद्ध काम के जरिये वह अनगिनत लोगों के दिलों में बसे रहेंगे।’ श्रीवास्तव कुछ समय तक समाजवादी पार्टी का हिस्सा रहने के बाद 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत