1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Ram Mandir: जयपुर में CM योगी ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण कार्य कितना हुआ पूरा? जानिए यहां

Ram Mandir: जयपुर में CM योगी ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण कार्य कितना हुआ पूरा? जानिए यहां

 Published : Oct 07, 2022 07:37 am IST,  Updated : Oct 07, 2022 07:45 am IST

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में थे। वे विराटनगर में आचार्य धर्मेंद्र के उत्तराधिकारी स्वामी सोमेंद्र की चादरपोशी कार्यक्रम में बोल रहे थे। जहां उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कितना पूरा हो चुका है।

Ram Mandir- India TV Hindi
Ram Mandir Image Source : FILE

Highlights

  • जयपुर में एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने बताया
  • मंदिर निर्माण में 1800 करोड़ रुपए होंगे खर्च
  • 2023 तक बनकर तैयार होगा राम मंदिर

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन राममंदिर को लेकर बड़ा अपडेट आया है। यह अपडेट किसी और ने नहीं राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया है। सीएम योगी ने बताया कि राम मंदिर के निर्माण का काम 50 फीसदी तक पूरा हो चुका है।  

राजस्थान आए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर का 50 फीसदी काम पूरा हो गया है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ गुरूवार को जयपुर के विराटनगर में आचार्य धर्मेंद्र के उत्तराधिकारी स्वामी सोमेंद्र की चादरपोशी कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "आचार्य धर्मेंद्र का तेज छत्रपति शिवाजी जैसा प्रचंड था। उन्होंने देश की पुरानी और धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाया। आचार्य धर्मेंद्र ने विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में राम मंदिर आंदोलन को तेजी दी थी।"

Ram Mandir
Image Source : TWITTERRam Mandir

'श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में थी अहम भूमिका'

उन्होंने कहा श्रीपंचखंड पीठ ने सदैव सभी सामाजिक और धार्मिक आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभायी। भारत विभाजन के समय विरोध करने के लिए देश के पूज्य संतों के नेतृत्व में जो आंदोलन चल रहा था, उसमें भी इस पीठ की भूमिका थी। महात्मा रामचंद्र वीर जी महाराज व स्वामी आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज आंदोलन में कूद पड़े थे। आजादी के उपरांत जब भी युद्ध थोपे गए तो देश के हित में नागरिक के रूप में हमारा दायित्व क्या होना चाहिए। उसके भी निर्वहन के लिए जनजागरूकता अभियान संतों के नेतृत्व में चल रहे थे, उसमें भी पीठ बढ़चढ़ कर भाग ले रही थी।

1800 करोड़ रुपए होंगे खर्च

मंदिर निर्माण के लिए गठित संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के आधार पर लगाए गए ट्रस्ट के अनुमान के मुताबिक राम मंदिर निर्माण पर 1800 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राय ने बताया कि लंबे अरसे तक सोच विचार और राम मंदिर निर्माण से जुड़े सभी लोगों के तमाम सुझावों पर आज की बैठक में ट्रस्ट से जुड़े नियम कायदों और बाइलॉज को अंतिम रूप दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में ट्रस्ट के 15 में से 14 सदस्यों ने हिस्सा लिया जिनमें निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, उडुपी पीठाधीश्वर विश्व तीर्थ प्रसन्नाचार्य प्रमुख रूप से शामिल थे। 

Ram Mandir
Image Source : TWITTERRam Mandir

2023 तक बनकर तैयार होगा राम मंदिर

राम जन्मभूमि परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसके दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाने का अनुमान है व मंदिर में जनवरी 2024 (मकर संक्राति) तक भगवान राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत