1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Ratan Tata Passed Away: रतन टाटा ने कभी शादी क्यों नहीं की? मशहूर है उनकी प्रेम कहानी

Ratan Tata Passed Away: रतन टाटा ने कभी शादी क्यों नहीं की? मशहूर है उनकी प्रेम कहानी

 Published : Oct 09, 2024 11:52 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 03:19 pm IST

Ratan Tata Passed Away: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा नहीं रहे। रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली है।

Ratan Tata Passed Away- India TV Hindi
रतन टाटा का निधन। Image Source : PTI

दुनिया के मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के मानद अध्यक्ष (चेयरमैन) रतन टाटा का बुधवार 9 अक्तूबर को 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। आपको बता दें कि उम्र संबंधी परेशानी के कारण रतन टाटा को कुछ ही दिनों पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सम्मानित और अग्रणी उद्योगपति रतन टाटा को भारत समेत पूरी दुनिया में अपने परोपकारी कार्यों के लिए जाना जाता था। ये बात सभी जानते हैं कि रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की है। लेकिन इसका कारण क्या था? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब हमारी इस खबर में।

क्यों नहीं की शादी?

आपको ये जान कर आश्चर्य होगा कि देश के सबसे बड़े कारोबारी रतन टाटा की शादी नहीं हुई है। रतन टाटा ने खुद ही जानकारी दी थी कि जब वो अमेरिका के लॉस एंजिल्स में नौकरी कर रहे थे तब उन्हें प्यार हुआ था। उन्होंने बताया कि वह तब शादी करने ही वाले थे। शादी न हो पाने की वजह बताते हुए रतन टाटा ने कहा कि उनकी दादी की तबीयत काफी समय से खराब थी इसलिए उन्हे भारत लौटना पड़ा।

भारत-चीन युद्ध बना कारण

रतन टाटा को उम्मीद थी कि उनका प्यार भी भारत आएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रतन टाटा ने बताया था कि जब साल 1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ तब लड़की के माता पिता शादी के फैसले पर सहमत नहीं हुए और उनका रिश्ता टूट गया। 

पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित हुए

रतन टाटा का जन्म 1937 में हुआ था। उन्होंने 1962 में टाटा ग्रुप ज्वॉइन किया था। 1991 में उन्हें टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। भारत सरकार ने रतन टाटा को देश के दो सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किया था। ये सम्मान उन्हें राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया था।

ये भी पढ़ें- मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत