1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Republic Day 2022: राष्ट्र मना रहा है 73वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखी आन-बान-शान की झांकी

Republic Day 2022: राष्ट्र मना रहा है 73वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखी आन-बान-शान की झांकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2022 01:43 pm IST,  Updated : Jan 26, 2022 01:59 pm IST

पूरा देश आज 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मना रहा है। मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर आयोजित हुआ। इस दौरान देश की आन-बान-शान की झांकी प्रदर्शित की गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराने के बाद रस्मी परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधताओं की खास झलक देखने को मिली। इस दौरान भारतीय वायुसेना के 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट देखने को मिला। पहली बार भारतीय वायुसेना ने फ्लाई-पास्ट के दौरान कॉकपिट का वीडियो दिखाने के लिए दूरदर्शन के साथ समन्वय किया।

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल युद्धक टैंक- India TV Hindi
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल युद्धक टैंक Image Source : ANI

पूरा देश आज 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मना रहा है। मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर आयोजित हुआ। इस दौरान देश की आन-बान-शान की झांकी प्रदर्शित की गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराने के बाद रस्मी परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधताओं की खास झलक देखने को मिली। इस दौरान भारतीय वायुसेना के 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट देखने को मिला। पहली बार भारतीय वायुसेना ने फ्लाई-पास्ट के दौरान कॉकपिट का वीडियो दिखाने के लिए दूरदर्शन के साथ समन्वय किया। 

राफेल ने आकाश में की गर्जना, मिग व सुखोई भी थे शामिल

राजपथ आयोजित समारोह के दौरान भारतीय वायुसेना की ताकत पूरी दुनिया ने देखी। राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे विमान फ्लाई-पास्ट में राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत सहित विभिन्न संयोजन (फॉर्मेशन) का प्रदर्शन किया। पहली बार परेड के दौरान राजपथ पर 75 मीटर लंबाई और 15 फुट ऊंचाई के 10 स्क्रॉल प्रदर्शित किए गए। परेड में निकली वायु सेना की झांकी में देश की पहली महिला राफेल लड़ाकू विमान पायलट शिवांगी सिंह ने भी भाग लिया। वह वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला लड़ाकू विमान पायलट हैं। 

हरियाणा की झांकी में दिखा देश के खिलाड़ियों का पराक्रम
राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न प्रांतों के सांस्कतिक वैभव को प्रदर्शित करती झांकियों का कारवां निकला, जिसका वहां मौजूद राष्टपति, प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों सहित विशिष्ट अतिथिगणों व वहां उपस्थित आम जनता ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। हरियाणा की झांकी में ओलिंपिक खिलाड़िियों की सफलता को दर्शाया गया। जम्मू कश्मीर की झांकी में कश्मीर की संस्कृति को दर्शाते हुए फोक डांस करते हुए कलाकारों का दल झांकी में शोभायमन हुआ। कर्नाटक की झांकी इससे पहले उत्तराखंड की झांकी में बद्रीनाथ मंदिर को दर्शाया गया और इसी प्रगति की ओर बढ़ते उत्तराखंड की झांकी प्रदर्शि​त की गई। 

बाइक स्टंट में दिखा गजब का संतुलन और तालमेल
इसके बाद बाइक पर स्टंट जवानों ने स्टंट दिखाया। संतुलन और बहादुरी का गजब का तालमेल बाइक स्टंट में दिखाई दिया। इससे पहले देश के विभिन्न प्रांतों की झांकियों का कारवां राजपथ शोभायमान हुआ। कई प्रांतों व विभिन्न मंत्रालयों की झांकियों के साथ ही शास्त्रीय व लोकनृत्यों की मनभावन प्रस्तुतियां दी गईं। इससे पहले घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनका अभिवादन किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत