1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गणतंत्र दिवस 2023: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी होंगे Republic Day पर मुख्य अतिथि

गणतंत्र दिवस 2023: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी होंगे Republic Day पर मुख्य अतिथि

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Nov 27, 2022 04:05 pm IST,  Updated : Nov 27, 2022 04:19 pm IST

भारत और मिस्र इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, मिस्र को 2022-23 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान अतिथि देश के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी- India TV Hindi
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी Image Source : FILE

2 साल से देश अपना गणतंत्र दिवस कोरोना के साए में मना रहा था। लेकिन इस बार धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। गणतंत्र दिवस हर बार विदेशी राष्ट्र अध्यक्ष को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया जाता है। इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। 

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि गणतंत्र दिवस 2023 पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी विदेशी मेहमान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अल-सिसी को भेजा गया औपचारिक निमंत्रण उन्हें विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से 16 अक्तूबर को सौंपा गया था। दोनों देश इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया 

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, मिस्र को 2022-23 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान अतिथि देश के तौर पर आमंत्रित किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘‘भारत और मिस्र के सभ्यतागत तथा लोगों से लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।’’

2015 में बराक ओबामा थे मुख्य अथिति 

बता दें कि, गणतंत्र दिवस विदेशी मेहमानों को बुलाने की परम्परा रही है। वर्ष 2021 में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था लेकिन वहां कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी थी। इस साल भारत ने गणतंत्र दिवस समारोह में पांच मध्य एशियाई गणराज्यों के नेताओं को आमंत्रित किया था। वहीं साल 2020 में ब्राजील के तत्कालीन राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो मुख्य अतिथि थे। इससे पहले साल 2015 तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम किस होभा बढ़ा चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत