1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ की परेड में निकलीं यूपी, बिहार और दिल्ली समेत तमाम राज्यों की मनमोहक झांकियां, देखें VIDEO

गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ की परेड में निकलीं यूपी, बिहार और दिल्ली समेत तमाम राज्यों की मनमोहक झांकियां, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 26, 2025 12:44 pm IST,  Updated : Jan 26, 2025 12:56 pm IST

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान देश के तमाम राज्यों की मनमोहक झांकी देखने को मिलीं। इसके वीडियोज भी सामने आए हैं, जो भारत की संस्कृति से परिचय करवाते हैं।

Republic Day- India TV Hindi
परेड में यूपी और बिहार की झांकी Image Source : ANI

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में उत्साह नजर आ रहा है। इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम समेत तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए। इस परेड में देश के तमाम राज्यों की मनमोहक झांकियां देखने को मिलीं, जिसमें यूपी, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं।

यूपी की झांकी में महाकुंभ की झलक

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान उत्तर प्रदेश की झांकी प्रदर्शित की गई। इस झांकी में महाकुंभ 2025 की झलक दिखाई गई, जो स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास की भव्यता को प्रदर्शित करती है, इसे विश्व स्तर पर मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्राप्त है।

बिहार की झांकी आकर्षण का केंद्र

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान बिहार की झांकी प्रदर्शित की गई। बिहार की झांकी राज्य की ज्ञान और शांति की समृद्ध परंपराओं का जश्न मनाती दिखती है। झांकी में भगवान बुद्ध को ध्यानमग्न धर्मचक्र मुद्रा में दिखाया गया है, जो शांति और सद्भाव का प्रतीक हैं।

दिल्ली और पश्चिम बंगाल की झांकी में क्या दिखा?

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दिल्ली और पश्चिम बंगाल की झांकियां प्रदर्शित की गईं। दिल्ली की झांकी भारत के लोगों की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतीक है। पश्चिम बंगाल की झांकी राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, वास्तुकला उत्कृष्टता और कलात्मक परंपराओं को प्रदर्शित करती है।

मध्य प्रदेश की झांकी में कूनो राष्ट्रीय उद्यान के चीतों का जिक्र

परेड के दौरान मध्य प्रदेश की झांकी प्रदर्शित की गई। झांकी में श्योपुर जिले में कूनो नदी के तट पर स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के सफल पुनरुत्पादन को दर्शाया गया।

गोवा, उत्तराखंड, हरियाणा और झारखंड की झांकी

परेड में गोवा, उत्तराखंड, हरियाणा और झारखंड की झांकी के भी रंग दिखाई दिए, जिसे देखकर दर्शकों में उत्साह नजर आया।

गुजरात और पंजाब के दिखे रंग

परेड में गुजरात और पंजाब के रंग भी दिखाई दिए। पंजाब की झांकी इसकी उत्कृष्ट जड़ाऊ डिजाइन कला और समृद्ध हस्तशिल्प का जश्न मनाती है। इसमें जड़ाऊ डिज़ाइनों का एक जटिल चित्रण है, जिसकी शुरुआत सुंदर रूप से सजी बैलों की जोड़ी से होती है, जो राज्य की कृषि विरासत का प्रतीक है।

कर्नाटक, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश की झांकी

कर्नाटक, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश की झांकियों ने भी लोगों के मन को मोह लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत