1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गणतंत्र दिवस परेड: इस राज्य की झांकी को मिला 'पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड' में पहला स्थान

गणतंत्र दिवस परेड: इस राज्य की झांकी को मिला 'पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड' में पहला स्थान

 Published : Jan 29, 2025 09:09 am IST,  Updated : Jan 29, 2025 02:57 pm IST

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर हुई परेड में विभिन्न राज्यों ने अपनी-अपनी झांकी का प्रदर्शन किया था। आइए जानते हैं कि किस राज्य को मिला है 'पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड' में पहला स्थान।

गणतंत्र दिवस परेड की झांकी।- India TV Hindi
गणतंत्र दिवस परेड की झांकी। Image Source : PTI

भारत में बीते 26 जनवरी की तारीख को 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया है। इस दिन कर्तव्य पथ पर परेड का भी आयोजन किया गया जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों ने भाग लिया और अपनी झांकियों का प्रदर्शन किया। गणतंत्र दिवस परेड के बाद पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने पहला स्थान प्राप्त किया। यूपी सरकार ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

यूपी की झांकी को 40 प्रतिशत वोट

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बताया है कि गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने 25,007 वोट यानी 40 प्रतिशत मत के साथ पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड में पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश की झांकी में महाकुंभ की भव्यता को दर्शाया गया था और प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम को दुनिया में मानवता के सबसे बड़े समागम के रूप में प्रदर्शित किया था। 

झांकी में महाकुंभ 2025 की झलक 

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान उत्तर प्रदेश की झांकी अध्यात्म, विरासत, विकास और डिजिटल प्रगति पर केंद्रित थी। इस झांकी में महाकुंभ 2025 की झलक दिखाई गई, जो स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास की भव्यता को प्रदर्शित करती है, इसे विश्व स्तर पर मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्राप्त है।

समुद्र मंथन की कहानी दिखाई गई

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अमृत कलश के साथ बहती अमृतधारा भी दिखाई गई थी। इस झांकी में ऋषि-मुनियों शंखनाद और साधना करते हुए दिखाया गया था। वहीं, संतों और श्रद्धालुओं को संगम में डुबकी लगाते हुए चित्रण किया गया था। झांकी में महाकुंभ के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया गया था और 'समुद्र मंथन' की पौराणिक कहानी को जीवंत किया गया था। इसमें मुद्र मंथन से निकले 14 दिव्य रत्नों को भी दिखाया गया था। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Mahakumbh: रेलवे ने प्रयागराज से 'Evacuation' प्लान बनाया, सैकड़ों ट्रेनें चलाई जाएंगी

महाकुंभ 2025: मौनी अमावस्या पर अबतक 4 करोड़ लोगों ने किया अमृत स्नान, अभी और बढ़ेंगे आंकड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत