1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रविंद्र जडेजा के पिता के बयान को लेकर रिवाबा से पूछा गया सवाल, जानें उन्होंने क्या दिया जवाब

रविंद्र जडेजा के पिता के बयान को लेकर रिवाबा से पूछा गया सवाल, जानें उन्होंने क्या दिया जवाब

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 12, 2024 08:51 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 08:51 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आजकल रविंद्र जडेजा को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस चर्चा के पीछे का कारण उनके पिता द्वारा मीडिया हाउस को दिया गया एक बयान है।

महेंद्र सिंह धोनी के साथ बैठे रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी के साथ बैठे रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा Image Source : PTI

अभी कुछ दिनों पहले ही भारतीय गेंदबाज रविंद्र जडेजा के पिता ने एक मीडिया हाउस को अपना इंटरव्यू दिया था। उस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि काफी लंबे समय से उनकी अपने बेटे से मुलाकात नहीं हुई है। रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ और फिर लोगों के बीच इस विषय पर चर्चा तेज हो गई। अब इस विषय पर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने अपना रिएक्शन दिया है।

रिपोर्टर पर भड़की रिवाबा

एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक रिपोर्टर ने भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा से उनके पारिवारिक तनाव के बारे में सवाल पूछा। यह सवाल सुनते ही रिवाबा जडेजा भड़क गई। उन्होंने रिपोर्टर के सवाल पर अपना रिएक्शन देते हुए रिपोर्टर को सार्वजनिक डोमेन में ऐसे व्यक्तिगत सवालों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने आगे कहा कि, आज हम यहां क्यों हैं? अगर आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आप सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

रविंद्र जडेजा ने कही थी यह बात

सोशल मीडिया पर रविंद्र जडेजा के पिता का इंटरव्यू जैसे ही वायरल हुआ, रविंद्र जडेजा ने भी उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, 'यह सारी बातें निरर्थक और झूठी हैं। वे एकतरफा टिप्पणियां हैं जिनसे मैं इंकार करता हूं। मेरी पत्नी की छवि को धूमिल करने का प्रयास निंदनीय है। मुझे भी बहुत कुछ कहना है लेकिन बेहतर होगा कि मैं उन चीजों को सार्वजनिक रूप से उजागर ना करूं।'

ये भी पढ़ें-

केरल की पटाखा गोदाम में भीषण ब्लास्ट से एक की मौत, 16 घायल; दहल गए लोग

असम में 1.5 लाख से अधिक लोग विदेशी घोषित, सीएम हेमंत बिस्वा ने किए और भी कई खुलासे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत