1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जहां हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, उसी प्वाइंट पर फिर हवा में उछली कार; सामने आया हैरतअंगेज VIDEO

जहां हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, उसी प्वाइंट पर फिर हवा में उछली कार; सामने आया हैरतअंगेज VIDEO

 Published : Mar 16, 2023 12:26 pm IST,  Updated : Mar 16, 2023 12:26 pm IST

टक्कर इतनी भीषण थी कि साइड से निकल रही हरियाणा रोडवेज की बस से टकराने के बाद कार डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे पर दूर तक घिसटती चली गई। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे की लाइव तस्वीरें रिकॉर्ड हो गई।

roorkee car accident- India TV Hindi
रेलिंग तोड़ते हुए पलटी कार Image Source : INDIA TV

रुड़की (उत्तराखंड): हरिद्वार जिले के रुड़की के नारसन क्षेत्र में कल बुधवार को उसी जगह पर बड़ा सड़क हादसा हुआ जहां पर मशहूर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें पंत बुरी तरह घायल हो गए थे। ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट पिछले साल 30 दिसंबर को हुआ था। नारसन कस्बे के पास ऋषभ पंत की कार मोहम्मदपुर जट्ट के पास हाईवे पर कट के पास हादसे का शिकार हो गई थी और कल एक बार फिर इसी जगह पर एक कार आगे जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई।

हाईवे पर दूर तक घसीटती चली गई कार

पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे की लाइव तस्वीरें रिकॉर्ड हो गई। इस हादसे में ग्रेटर नोएडा के 4 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइड से निकल रही हरियाणा रोडवेज की बस से टकराने के बाद कार डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे पर दूर तक घिसटती चली गई।

कार की स्पीड इतनी थी कि वह काबू नहीं हो पाई। वहीं, मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को क्रेन के जरिए साइड कराया और जाम को खुलवाया।

यह भी पढ़ें-

गोवा-हिमाचल में सड़क हादसा, खड़े वाहनों से टकराई कार में लगी आग, 2 लोगों की मौत

चारों घायल ग्रेटर नोएडा के निवासी
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। कार में सवार सभी लोग ग्रेटर नोएडा के निवासी है और हरिद्वार से लौट रहे थे। साहिल, सावन, प्राची गौतम और श्रुति हादसे में घायल हो गए हैं। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

(सुनील पांडे की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत