1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अन्तर्राष्ट्रीय ईद मिलन समारोह का आयोजन कर रहा RSS का सहयोगी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, कई इस्लामिक देशों के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अन्तर्राष्ट्रीय ईद मिलन समारोह का आयोजन कर रहा RSS का सहयोगी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, कई इस्लामिक देशों के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Swayam Prakash
 Published : Apr 30, 2023 06:47 am IST,  Updated : Apr 30, 2023 06:47 am IST

RSS का सहयोगी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, आरएसएस के केंद्रीय प्रतिनिधि इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में 30 अप्रैल को शाम 4:00 बजे, सत्याग्रह हॉल दिल्ली में अन्तर्राष्ट्रीय ईद मिलन समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय ईद मिलन के कार्यक्रम में सभी धर्म के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

RSS का सहयोगी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच- India TV Hindi
RSS का सहयोगी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच Image Source : FILE PHOTO

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) इस्लामी जगत में शांति संदेश देने के प्रयास के तहत आज अन्तर्राष्ट्रीय ईद मिलन समारोह आयोजित करने जा रहा है। RSS का सहयोगी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इस मौके पर पद्मभूषण से नवाजे गए मुस्लिम समुदाय के लोगों का सम्मानित करेगा। इस दौरान मुस्लिम देशों के एंबेसडर सहित भारत के हिंदू, क्रिस्चियन, बौद्ध, ईसाई पदाधिकारियों सहित तमाम इंटेलेक्चुअल मौजूद होंगे। RSS का सहयोगी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच आज यानी 30 अप्रैल को ईद मिलन समारोह आयोजित करने जा रहा है।  

मुस्लिम राष्ट्रों के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

RSS का सहयोगी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, आरएसएस के केंद्रीय प्रतिनिधि इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में 30 अप्रैल को शाम 4:00 बजे, सत्याग्रह हॉल दिल्ली में अन्तर्राष्ट्रीय ईद मिलन समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय ईद मिलन के कार्यक्रम में सभी धर्म के लोगों को आमंत्रित किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय ईद मिलन समारोह में लगभग 700 लोग शामिल होंगे, विशेषकर मुस्लिम प्रतिनिधियों के अलावा हिंदू, क्रिश्चयन और बौद्ध धर्म के अनुयायियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहयोगी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने इस अन्तर्राष्ट्रीय मिलन समारोह में मुस्लिम राष्ट्रों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है। 

पद्मम पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों का होगा सम्मान
दिल्ली में आयोजित होने वाले इस अन्तर्राष्ट्रीय ईद मिलन समारोह में देश के जाने-माने वाइस चांसलर, प्रोफेसर, रजिस्टर, डॉक्टर ,इंजीनियर, एडवोकेट, उद्योगपति साहित्य बुद्धिजीवी समाज के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही साथ मुस्लिम जगत मे पद्मभूषण, पद्मम पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों का यहां पर सत्कार भी किया जाएगा। यह पहली बार है कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने तमाम मुस्लिम समुदाय के पुरस्कार विजेताओं को आमंत्रित किया है, जहां उनका सत्कार किया जाएगा। लगभग 10 से 15 मुस्लिम समुदाय के पद्मभूषण और पद्मश्री विजेताओं का सत्कार RSS के केंद्रीय प्रतिनिधि एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार के हाथों होगा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अन्तर्राष्ट्रीय ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया है, जिसमें पूरे विश्व के जितने भी मुस्लिम राष्ट्र के एंबेसडर भारत में रहते हैं, उन को बुलाया है, साथ ही मुस्लिम देशों के प्रतिनिधि भी आयेंगे।  

कई मंदिर, मठों के पुजारियों सहित पादरी भी आमंत्रित
इस अन्तर्राष्ट्रीय ईद मिलन समारोह में क्रिश्चियन, हिंदू, सिख, ईसाई ,जैन तमाम समुदाय के लोगों को बुलाया गया है। साथ ही साथ अनेक मंदिर, मठों के पुजारियों सहित चर्चों के पादरियों को भी इसमें निमंत्रित किया गया है। विश्व के जितने भी मुस्लिम एंबेसी के सदस्य, एम्बेसडर दिल्ली में रहते हैं, उन्हें भी आमंत्रित किया गया है और विश्व के सामने एक भाईचारे का संदेश मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देना चाहता है कि भारत में मुस्लिम के साथ एक भाईचारे का माहौल है। भारत की ओर से इस्लामी जगत में इस्लाम का शांति का संदेश एक देने का ये एक प्रयास है।

ये भी पढ़ें-

AAP के इस विधायक की जा सकती है विधायकी! स्कूल प्रिंसिपल को धमकाने और हमला करने का है मामला

FIR दर्ज होने के बाद बोले बृजभूषण सिंह, 'देश जंतर-मंतर से नहीं, सुप्रीम कोर्ट से चलेगा'
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत