1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS सरकार्यवाह होसबाले ने जनसंख्या नीति पर दिया जोर, बोले- कई देशों में विभाजन का यही कारण

RSS सरकार्यवाह होसबाले ने जनसंख्या नीति पर दिया जोर, बोले- कई देशों में विभाजन का यही कारण

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Oct 19, 2022 04:40 pm IST,  Updated : Oct 19, 2022 04:40 pm IST

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने प्रयागराज में कहा कि देश में सभी वर्गों पर लागू होने वाली एक जनसंख्या नीति बननी चाहिए। दत्तात्रेय ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के कारण कई सारे देशों में विभाजन तक की नौबत आई है।

RSS Sarkaryavah Dattatreya Hosabale- India TV Hindi
RSS Sarkaryavah Dattatreya Hosabale Image Source : PTI

Highlights

  • देश में जनसंख्या विस्फोट चिंताजनक- होसबाले
  • "सब पर लागू होने वाली जनसंख्या नीति बननी चाहिए"
  • भारत के विभाजन का कारण भी जनसंख्या असंतुलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट चिंताजनक है। इसलिए इस विषय पर समग्रता से और एकात्मता से विचार करके सब पर लागू होने वाली जनसंख्या नीति बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के संसाधन सीमित हैं। इस पर देश में जन जागरण और प्रबंधन की आवश्यकता है। 

जनसंख्या असंतुलन विभाजन का कारण

सरकार्यवाह प्रयागराज के गौहनिया स्थित जयपुरिया स्कूल के वात्सल्य परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि मतांतरण (धर्मांतरण) होने से हिंदुओं की संख्या कम हो रही है। देश के कई हिस्सों में मतांतरण की साजिश चल रही है। कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ भी हो रही है। RSS के सरकार्यवाह ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के कारण कई देशों में विभाजन की नौबत आई है। भारत का विभाजन भी जनसंख्या असंतुलन के कारण हो चुका है।

2024 तक शाखा युक्त होंगे सभी मंडल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि साल 2024 के अंत तक हिंदुस्तान के सभी मंडलों में शाखा पहुंचाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि कई प्रांतों ने 99% तक काम पूरा कर लिया है। चित्तौड़, ब्रज और केरल प्रांत में मंडल स्तर तक शाखाएं खुल गई हैं। सरकार्यवाह ने बताया कि पहले देश में 58 हजार स्थानों पर संघ की शाखाएं थी अब वर्तमान में 61,000 से अधिक स्थानों पर शाखा लग रही है। साप्ताहिक मिलन में भी 4000 की बढ़ोत्तरी हुई है।

देश में तीन हजार निकले शताब्दी विस्तारक
सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बताया कि साल 2025 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस निमित्त संघ कार्य के लिए समय देने के लिए देशभर में तीन हजार युवक शताब्दी विस्तारक के नाते निकले हैं। अभी एक हजार शताब्दी विस्तारक और निकलने है। इस दौरान दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि देश में सब पर लागू होने वाली जनसंख्या नीति बननी चाहिए। साल 2024 तक हिंदुस्तान के सभी मंडल शाखा युक्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत