1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS के सरकार्यवाह होसबोले बोले- संघ न तो दक्षिणपंथी है, न ही वामपंथी, हम...

RSS के सरकार्यवाह होसबोले बोले- संघ न तो दक्षिणपंथी है, न ही वामपंथी, हम...

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 02, 2023 07:49 am IST,  Updated : Feb 02, 2023 07:49 am IST

होसबोले ने कहा कि संघ केवल शाखा लगाएगा, लेकिन संघ के स्वयंसेवक सभी काम करेंगे। सभी के सामूहिक प्रयास से ही भारत विश्व गुरु बनकर विश्व का नेतृत्व करेगा। संघ सभी को मानता है, भारत के धर्म और संप्रदाय एक हैं।

दत्तात्रेय होसबोले- India TV Hindi
दत्तात्रेय होसबोले Image Source : FILE PHOTO

आरएसएस (RSS) के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबोले ने बुधवार को कहा कि संगठन के कार्यकर्ता न तो दक्षिणपंथी हैं और न ही वामपंथी। उन्होंने कि कार्यकर्ता राष्ट्रवादी हैं। एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान की ओर से बुधवार को आयोजित 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: काल, आज और कल' विषय पर दीनदयाल स्मारक व्याख्यान में होसबोले ने कहा, "हम न तो दक्षिणपंथी हैं और न ही वामपंथी। हम राष्ट्रवादी हैं। संघ केवल राष्ट्र के हित में काम कर रहा है।"

होसबोले ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं, क्योंकि उनके पूर्वज हिंदू थे। उनकी पूजा का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन उन सभी का डीएनए एक ही है। उन्होंने आगे कहा, "संघ केवल शाखा लगाएगा, लेकिन संघ के स्वयंसेवक सभी काम करेंगे। सभी के सामूहिक प्रयास से ही भारत विश्व गुरु बनकर विश्व का नेतृत्व करेगा। संघ सभी को मानता है, भारत के धर्म और संप्रदाय एक हैं।"

'संघ कठोर नहीं, बल्कि लचीला है'

उन्होंने कहा, "लोग अपने पंथ की बातों को रखते हुए संघ कार्य कर सकते हैं। संघ कठोर नहीं, बल्कि लचीला है। संघ को समझने के लिए हृदय की आवश्यकता नहीं है। केवल मन काम नहीं करता। हृदय और मन को बनाना संघ का कार्य है। जानिए, जीवन क्या है और जीवन का लक्ष्य क्या है।" आरएसएस महासचिव ने कहा कि संविधान अच्छा है और उसे चलाने वाले खराब हैं, तो संविधान भी कुछ नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा, "यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि हमारी अगली पीढ़ी सामाजिक कलंक को आगे नहीं ले जाए। इसलिए पर्यावरण की रक्षा के लिए जल, भूमि और वनों की रक्षा करनी होगी। भारत की अस्मिता और अस्तित्व के लिए हमें समाज को सक्रिय रखना है।" होसबोले ने कहा कि देश में लोकतंत्र की स्थापना में आरएसएस की भूमिका रही है। यह तथ्य विदेशी पत्रकारों की ओर से लिखा गया था। तमिलनाडु में धर्मातरण के खिलाफ हिंदू जागरण का शंखनाद हुआ।

'आज संघ राष्ट्रीय जीवन के केंद्र में है'

आरएसएस महासचिव ने कहा कि आज संघ देश में सामाजिक जीवन के सभी क्षेत्रों में सक्रिय है, कोई भी आपदा आती है, तो संघ के स्वयंसेवकों को ही याद किया जाता है। होसबोले ने कहा, "आज संघ राष्ट्रीय जीवन के केंद्र में है। संघ व्यक्ति निर्माण और समाज निर्माण का कार्य करता रहेगा। समाज के लोगों को जोड़कर समाज के लिए कार्य करेगा। आज संघ के एक लाख सेवा कार्य हो रहे हैं। संघ एक जीवनशैली और कार्य करने का तरीका है। संघ एक जीवनशैली है और संघ आज एक आंदोलन बन गया है। हिंदुत्व के निरंतर विकास के आविष्कार का नाम आरएसएस है।"

ये भी पढ़ें-

बड़ी खबर! अडानी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ का FPO कैंसिल किया, निवेशकों के पैसे किए जाएंगे वापस

मोरबी पुल हादसा: ओरेवा ग्रुप के एमडी जयसुख पटेल पर शिकंजा कसना शुरू, कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत