1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में हंगामा, यात्री बोला- मेरी सीट के नीचे है बम, फिर...

मुंबई से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में हंगामा, यात्री बोला- मेरी सीट के नीचे है बम, फिर...

 Reported By: Suraj Ojha, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 27, 2024 01:10 pm IST,  Updated : Jan 27, 2024 01:10 pm IST

मुंबई से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में हंगामे की खबर है। इसमें एक यात्री ने कहा कि उसकी सीट के नीचे बम है, जिसके बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया और जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं।

Mumbai to Lucknow- India TV Hindi
मुंबई से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में हंगामा Image Source : REPRESENTATIVE PIC

मुंबई: मुंबई से लखनऊ जाने वाली एक फ्लाइट में उस वक्त हंगामा मच गया, जब 27 साल के एक यात्री ने कहा कि उसकी सीट के नीचे बम रखा है। यात्री के इतना कहते ही एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और फ्लाइट में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल मुंबई से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में यात्रा कर रहे 27 साल के मोहम्मद अयूब ने कहा कि उसकी सीट के नीचे बम रखा है। इसके बाद सारी एजेंसियां जांच में लग गईं। घटना की जानकारी मिलते ही फ्लाइट की फ्लाइंग टाइम को बदल दिया गया और उस फ्लाइट की पूरी तरह से जांच की गई।

एक अधिकारी ने बताया की जांच के दौरान किसी भी तरह की संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली। सूत्रों ने बताया कि मुंबई से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 5264 फ्लाइट में बैठे एक यात्री ने ऐसा कहा था। 

हिरासत में लिया गया यात्री

एयरपोर्ट पुलिस ने यात्री अयूब को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ IPC की धारा 506(2) और 505(1)(B) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वह इस एंगल से जांच कर रही है कि यात्री ने ऐसा क्यों किया। 

ये भी पढ़ें: 

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने दी अहम जिम्मेदारी, इस राज्य का पर्यवेक्षक बनाया 

दिल्ली: CM केजरीवाल का दावा- BJP ने AAP विधायकों को खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपए और टिकट की पेशकश की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत