1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 घोषित, ममता कालिया को 'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला सम्मान

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 घोषित, ममता कालिया को 'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला सम्मान

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Mar 16, 2026 04:25 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 05:01 pm IST

साहित्य अकादमी ने अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों का ऐलान किया है। इसमें वरिष्ठ कथाकार ममता कालिया को उनके संस्मरण 'जीते जी इलाहाबाद' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 दिया गया है।

ममता कालिया को 'जीते जी इलाहाबाद' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 - India TV Hindi
ममता कालिया को 'जीते जी इलाहाबाद' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 Image Source : FACEBOOK @MAMTA.KALIA.77

साहित्य अकादमी ने आज 24 भारतीय भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें हिंदी की वरिष्ठ कथाकार ममता कालिया को साल 2025 का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार ममता कालिया को उनके संस्मरण 'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला है। इस संबंध में ममता कालिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की है। पोस्ट में ममता कालिया ने लिखा है, "दोस्तो धन्यवाद,शुक्रिया। ऐसा बहुत कम होता है कि हमारे फोन पर ट्रैफिक जाम हो। माफी। आपका प्यार अब प्यार देने से ही पूर्ण होगा। आप सब की दुआएँ मुझे अगली किताब लिखने के लिए उकसाती हैं।"

बता दें कि 8 कविता-संग्रहों, 4 उपन्यासों, 6 लघुकथा-संग्रहों, 2 निबंध-संग्रहों, 1 साहित्यिक आलोचना, 1 आत्मकथा और 2 संस्मरणों ने साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 जीता है।

डायरेक्ट लिंक से देखें, किसको को किसके लिए मिला पुरस्कार

इस संबंध में साहित्य अकादमी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी की गई है। नोटिफिकेशन में आगे लिखा है, "हर साल, साहित्य अकादमी एक तय प्रक्रिया के जरिए अपनी मान्यता प्राप्त 24 भाषाओं में पुरस्कार देती है। साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 के लिए, यह प्रक्रिया जनवरी 2025 में 30 जनवरी 2025 को एक खुला विज्ञापन जारी करने के साथ शुरू हुई।"

नोटिफिकेशन में आगे लिखा, "यह पुरस्कार—जिसमें एक नक्काशीदार तांबे की पट्टिका, एक शॉल और पुरस्कार राशि के रूप में 1,00,000/- रुपये की राशि वाला एक संदूक शामिल है—पुरस्कार विजेताओं को 31 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक प्रस्तुति समारोह में प्रदान किया जाएगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।