1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने की पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा, जानें क्या बताया

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने की पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा, जानें क्या बताया

 Published : Jul 14, 2025 06:48 am IST,  Updated : Jul 14, 2025 05:27 pm IST

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा की है। आपको बता दें कि दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या बताया है।

Saina Nehwal and Parupalli Kashyap- India TV Hindi
अलग हुए साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप। Image Source : PTI (FILE)

भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप अब शादी के बंधन से अलग हो रहे हैं। साइना नेहवाल ने जानकारी दी है कि उन्होंने आपसी सहमति से पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला किया है। साइना नेहवाल ने इस फैसले को लेकर रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपडेट भी शेयर किया है। साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप से जुड़ी इस खबर ने खेल जगत को पूरी तरह से हैरान कर दिया है। 

साइना ने क्या बताया?

अपने फैसले के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना नेहवाल ने लिखा- "जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।"

कैसे मिले थे साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप?

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल पहले शादी की थी। जानकारी के मुताबिक, साइना और पारुपल्ली हैदराबाद में स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान मिले थे। दोनों इस खेल में काफी आगे बढ़े। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में दोनों ने शादी की थी। हालांकि, शादी तक दोनों के रिलेशनशिप के बारे में लोगों को भनक भी नहीं थी।

जानें साइना और पारुपल्ली की उपलब्धियां

साइना नेहवाल ने साल 2012 में आयोजित लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह साल 2015 में विश्व बैड​मिंटन रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गई थीं। साइना ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला थीं। वहीं, पारुपल्ली कश्यप ने साल 2014 में आयोजित ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और लगातार अच्छे प्रदर्शन से अपनी पहचान बनाई थी। वर्ल्ड रैंकिंग में पारुपल्ली  छठे पायदान तक पहुंच गए थे।

ये भी पढे़ं- संन्यास लेने के बारे में सोच रही साइना नेहवाल, इस गंभीर बीमारी से जूझ रही स्टार बैडमिंटन प्लेयर

साइना नेहवाल का जसप्रीत बुमराह को चैलेंज, कहा- मेरा स्मैश नहीं झेल पाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत