Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में उद्धव गुट के नेता संजय राउत, देखिए आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में उद्धव गुट के नेता संजय राउत, देखिए आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

Edited By: India TV News Desk Published : Feb 24, 2023 10:33 pm IST, Updated : Feb 25, 2023 07:46 am IST

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ‘आप की अदालत’ के 'कटघरे' में बैठकर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए नजर आएंगे।

'आप की अदालत' में संजय...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 'आप की अदालत' में संजय राउत

Aap Ki Adalat: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) संजय राउत पिछले कुछ सालों में महाराष्ट्र के सियासी गलियारों के एक अहम किरदार के रूप में उभरे हैं। राउत अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अहम सहयोगियों में गिने जाते हैं। हाल के दिनों में अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रहे संजय राउत शनिवार की रात 10 बजे ‘आप की अदालत’ के ‘कटघरे’ में मौजूद रहेंगे और इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे।

बीजेपी के साथ रिश्ता क्यों टूटा? राउत बताएंगे

महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी की सरकार का बनना हो, या शिवसेना में बगावत की बात हो, संजय राउत हमेशा ही चर्चा के केंद्र में रहे। ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड में संजय राउत बताएंगे कि क्या बीजेपी के साथ रिश्ता टूटने के लिए वही जिम्मेदार हैं। संजय राउत ने 'आप की अदालत' में बताया कि कैसे उनकी नाक के नीचे से 50 MLAS और 12 सांसद निकल गए। संजय राउत ऐसे ही तमाम मुद्दों पर रजत शर्मा के सवालों के जवाब देंगे। 'आप की अदालत' के इस नए एपिसोड का प्रसारण आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर किया जाएगा।

7 जनवरी से शुरू है नए एपिसोड्स का सिलसिला
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से इस शो के नए एपिसोड्स की शूटिंग नहीं हो पा रही थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे। लेकिन अब इस चर्चित शो के नए एपिसोड्स का प्रसारण 7 जनवरी से शुरू हो चुका है। दर्शक इसे पहले की तरह हर शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। नए एपिसोड के पहले गेस्ट जाने-माने उद्योगपति और बिजनेसमैन गौतम अडानी थे। अडानी के बाद कई गेस्ट ‘आप की अदालत’ के कटघरे में मौजूद होकर रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे चुके हैं।

'आप की अदालत' के नाम हैं कई कीर्तिमान
'आप की अदालत' में करीब 200 हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement