1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Aap Ki Adalat: देखिये, 'आप की अदालत' में शिवसेना के उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने क्या कहा

Aap Ki Adalat: देखिये, 'आप की अदालत' में शिवसेना के उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने क्या कहा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 25, 2023 09:57 pm IST,  Updated : Feb 25, 2023 11:45 pm IST

संजय राउत देश के सबसे लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए।

Sanjay Raut in Aap Ki Adalat Live, Sanjay Raut in Aap Ki Adalat, Sanjay Raut Latest Interview- India TV Hindi
आप की अदालत में उद्धव गुट के नेता संजय राउत। Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat LIVE: महाराष्ट्र की सियासत में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी हैं। इस समय उद्धव के सामने सबसे बड़ा चैलेंज शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर है। एकनाथ शिंदे पहले उनकी सरकार ले उड़े और फिर शिवसेना और ‘तीर-कमान’ का सिंबल भी उन्हें मिल गया। लेकिन, संजय राउत का कहना है कि नाम और सिंबल से कुछ नहीं होता, शिवसेना तो ठाकरे के नाम से चलती है जो उद्धव के पास है।

संजय राउत देश के सबसे लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए। संजय राउत ने बताया कि शिवसेना के एक-एक MLA को खरीदने के लिए कितने पैसे दिए गए। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनकी नाक के नीचे से 50 विधायक और 12 सांसद निकल गए। उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया कि क्या उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व की विचारधारा छोड़ दी है। देखिए, 'आप की अदालत' में शिवसेना के उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने क्या-क्या कहा:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत