Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंद्रा पोर्ट पहुंचा LPG टैंकर 'शिवालिक', ईरान से सुरक्षित निकाले गए सैकड़ों भारतीय, शिपिंग और विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट

मुंद्रा पोर्ट पहुंचा LPG टैंकर 'शिवालिक', ईरान से सुरक्षित निकाले गए सैकड़ों भारतीय, शिपिंग और विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट

Edited By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1 Published : Mar 16, 2026 04:16 pm IST, Updated : Mar 16, 2026 05:16 pm IST

खाड़ी देशों में फंसे तेल और एलपीजी के जहाजों को लेकर शिंपिं मिनिस्ट्री की ओर से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। एलपीजी टैंकर मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है। वहीं नंदा देवी भी कल तक भारत के तट पर पहुंच सकता है।

शिवालिक एलपीजी टैंकर- India TV Hindi
Image Source : ANI शिवालिक एलपीजी टैंकर

नई दिल्ली:  खाड़ी के देशों से एलपीजी लेकर आ रहा भारतीय जहाज शिवालिक मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है। यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट में फंसा हुआ था। अब यह जहाज जंग से प्रभावित इलाके से निकलकर भारत पहुंच गया है। शिपिंग मिनिस्ट्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में  इस शिप के बारे में जानकारी दी है। वहीं विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान से 550 नागरिकों का रेस्क्यू किया गया है।

होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित क्रॉस किया

इससे पहले शिपिंग मिनिस्ट्री की ओर से बताया गया था कि एलपीजी लेकर आ रहे भारतीय जहाज ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है और शाम  बजे तक भारत पहुंच जाएगा। कार्गो उतारने में कोई देरी नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने युद्ध ग्रस्त क्षेत्र खासतौर से होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 जहाज होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम में रुके हुए हैं। वहीं क्रूड ऑयल लेकर यूएई से रवाना हुआ जग लाडकी जहाज भी सुरक्षित रूप से भारत की ओर बढ़ रहा है। यह जहाज कल मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच जाएगा। वहीं एलपीजी लेकर आ रहा भारतीय जहाज'नंदा देवी' कल कांडला बंदरगाह पर पहुंचेगा।'

550 भारतीय ईरान से आर्मेनिया के रवाना

वहीं विदेश मंत्रालय की ओर से प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ईरान से 550 भारतीय ज़मीनी बॉर्डर के रास्ते ईरान से आर्मेनिया के लिए रवाना हो चुके हैं। इनमें से 234 लोग धार्मिक यात्रा पर थे। 90 लोग अज़रबैजान के रास्ते वापस भारत लौट रहे हैं। इन लोगों के मूवमेंट को तेहरान में हमारी एम्बेसी ने आसान बनाया। उन्होंने वीज़ा के साथ-साथ ज़रूरी आव्रजन औपचारिकताओं में भी उनकी मदद की। तेहरान में हमारी एम्बेसी, सभी मुश्किलों के बावजूद, पूरी तरह से काम कर रही है। पिछले कुछ दिनों से, वे तेहरान से बाहर के स्टूडेंट्स को भी उन शहरों में शिफ्ट करने में कामयाब रहे हैं जो उनके लिए ज़्यादा सुरक्षित हैं।"

खाड़ी देशों से 20 हजार यात्री भारत लौटे

वहीं विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (गल्फ) असीम महाजन ने कहा, "इस इलाके से 20,000 पैसेंजर भारत लौट आए हैं। सऊदी अरब में, अलग-अलग एयरपोर्ट से भारत के अलग-अलग डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स चल रही हैं। ओमान से भी भारत के अलग-अलग डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स चल रही हैं। कतर एयरस्पेस थोड़ा खुला है जबकि कुवैत एयरस्पेस 28 फरवरी, 2026 से बंद है। बहरीन और इराक में, जहां एयरस्पेस बंद है, वहां भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब से आने-जाने में मदद की जा रही है।"

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement