1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, रुटीन चेकअप के लिए पहुंचीं

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, रुटीन चेकअप के लिए पहुंचीं

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 04, 2023 01:42 pm IST,  Updated : Jan 04, 2023 01:47 pm IST

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी दो बार करोना की चपेट में भी आ चुकी हैं। पिछले कुछ सालों से वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझ रही हैं।

सोनिया गांधी - India TV Hindi
सोनिया गांधी Image Source : FILE PHOTO

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रुटीन हेल्थ चेकअप के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई हैं। बता दें कि सोनिया गांधी दो बार करोना की चपेट में भी आ चुकी हैं। पिछले कुछ सालों से वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझ रही हैं। 

पहली बार कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य समस्याओं के चलते 75 वर्षीय सोनिया गांधी को पिछले साल 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं। कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया था कि अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद पता चला था कि सोनिया गांधी की श्वास नली में फंगल संक्रमण है, जिसका इलाज किया गया। 

दिल्ली में यात्रा में शामिल हुई थीं सोनिया

हाल ही में सोनिया गांधी दिल्ली में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुई थीं। थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चलीं। यह दूसरी बार था, जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी से सितंबर में शुरू हुई इस पदयात्रा में हिस्सा लिया था। वह इससे पहले अक्टूबर में कर्नाटक में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुई थीं। 

बागपत के मवीकलां पहुंच चुकी है यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे बागपत के मवीकलां पहुंच गई। राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी सुरक्षा कारणों से लोनी से वापस दिल्ली चले गए। इसके बाद वे बुधवार सुबह पैदल मवीकलां पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ भारी संख्या में भीड़ नजर आई। इससे पहले मंगलवार शाम को यात्रा के साथ मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, जयराम ठाकुर, सलमान खुर्शीद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कन्हैया कुमार, नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे। वे मवीकलां स्थित रिसोर्ट में रात में रुके। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत