1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमेरिकी ट्रेड डील टीम का रद्द हुआ भारत दौरा, दिल्ली में होनी थी ये बैठक, रीशेड्यूल होने की है संभावना- सूत्र

अमेरिकी ट्रेड डील टीम का रद्द हुआ भारत दौरा, दिल्ली में होनी थी ये बैठक, रीशेड्यूल होने की है संभावना- सूत्र

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 17, 2025 07:43 am IST,  Updated : Aug 17, 2025 08:15 am IST

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील टैरिफ और नीतिगत मतभेदों के कारण रुकी हुई है। अगले हफ्ते अमेरिका और भारत के अधिकारियों के बीच नई दिल्ली में ट्रेड डील को लेकर बैठक होनी थी। वह अब नहीं होने वाली है।

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : PTI

ट्रेड डील को लेकर भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित छठे दौर की व्यापारिक वार्ता, जो 25 से 29 अगस्त को नई दिल्ली में होनी थी। उसे स्थगित कर दिया गया है। सूत्र के अनुसार, दोनों देशों के बीच अगले दौर की ट्रेड डील के लिए अमेरिकी व्यापार दल का भारत दौरा पुनर्निर्धारित होने की संभावना है। अमेरिकी दल छठे दौर की वार्ता के लिए 25 अगस्त को भारत आने वाला था।

द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बढ़ी अनिश्चितता 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर अनिश्चितता बढ़ गई है। इसका कारण अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लागू करना है, जिसमें 25% टैरिफ 7 अगस्त से और अतिरिक्त 25% रूस से तेल खरीदने की सजा के रूप में 27 अगस्त से प्रभावी होगा।

ट्रंप ने लगाया अतिरिक्त टैरिफ

टीम को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ाना था, जो कि इस समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल आयात पर भारतीय वस्तुओं पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा की है, जो कि पहले लगाए गए 25% टैरिफ के अतिरिक्त है। 

27 अगस्त के आसपास होनी थी ये बैठक

यह वार्ता अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर छठे दौर की वार्ता होती और इसका समय भी महत्वपूर्ण था। क्योंकि यह 27 अगस्त के आसपास होनी थी, जब अतिरिक्त 25% टैरिफ लागू होने वाला था। यह वार्ता सितंबर-अक्टूबर की समय-सीमा से पहले हो रही थी, जिसे समझौते को अंतिम रूप देने के लिए लक्षित किया जा रहा था। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि वार्ता का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किये जाने की पूरी संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत