1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहलगाम आतंकी हमला: भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी-'LoC पर तुरंत बंद करें फायरिंग'

पहलगाम आतंकी हमला: भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी-'LoC पर तुरंत बंद करें फायरिंग'

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 30, 2025 06:54 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 07:25 pm IST

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान हर दिन सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है। अब भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि तुरंत फायरिंग बंद करे।

भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी- India TV Hindi
भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी Image Source : FILE PHOTO

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के डीजीएमओ ने हॉटलाइन पर मंगलवार को बातचीत की और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के बीच भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी और कहा कि वह तुरंत फायरिंग बंद करे। भारत पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों ने हॉटलाइन पर बातचीत की, मामले से परिचित लोगों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इससे ऐसा पता चला है कि बातचीत के दौरान भारतीय पक्ष द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के बारे में पाकिस्तानी पक्ष को आगाह किया गया था। ऊपर बताए गए लोगों ने बताया कि दोनों सैन्य अभियानों के महानिदेशकों के बीच बातचीत मंगलवार को हुई। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बातचीत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत