1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए सब-कलेक्टर, आवास पर नोटों के बंडल देख विजिलेंस टीम के उड़े होश

VIDEO: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए सब-कलेक्टर, आवास पर नोटों के बंडल देख विजिलेंस टीम के उड़े होश

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 08, 2025 11:55 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 12:01 am IST

ओडिशा में एक सब-कलेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। धीमन चकमा 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

10 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार- India TV Hindi
10 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ओडिशा के कलाहांडी जिले के धर्मगढ़ के सब-कलेक्टर धिमन चकमा को रविवार को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उन पर एक स्थानीय व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने का आरोप है। यह राशि 20 लाख रुपये की कुल मांग का पहला हिस्सा बताया जा रहा है। धीमन चकमा 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं।

विजिलेंस टीम ने छापा मारा

जानकारी के मुताबिक, धीमन चकमा ने पीड़ित व्यवसायी को उनके सरकारी निवास पर बुलाया और 10 लाख की रिश्वत ली। नोटों की संख्या कुल 26 बंडल थी, जिनमें 100 रुपये और 500 रुपये के नोट शामिल थे। उन्होंने अपने हाथों से नोटों की गिनती की और उन्हें ऑफिस टेबल की ड्रॉवर में रख दिया। बाद में, जब विजिलेंस टीम ने छापा मारा, तो उनके हाथ और ड्रॉवर दोनों से केमिकल टेस्ट में रिश्वत की पुष्टि हुई।

घर से 47 लाख की नकदी बरामद

विजिलेंस की टीम ने जब उनके सरकारी निवास की तलाशी ली, तो वहां से और 47 लाख की नकदी बरामद हुई। अब तक की कुल बरामद राशि 57 लाख तक पहुंच चुकी है। फिलहाल, तलाशी की कार्रवाई जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

छापेमारी और जांच अभी जारी

इस मामले में विजिलेंस सेल थाने में केस नंबर 6/2025 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 की धारा 7 और 2018 के संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी और जांच अभी जारी है और जल्द ही और भी खुलासे होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें-

नारायण राणे के बेटों में बढ़ी दरार, नितेश के बयान पर भड़के बड़े भाई निलेश, तो मिला ये जवाब

VIDEO: नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में किया खुलासा, कैसे किया 50 किलो वजन कम?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत