1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Subodh Kant Sahay: "मोदी हिटलर की मौत मरेगा...," प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय का विवादित बयान

Subodh Kant Sahay: "मोदी हिटलर की मौत मरेगा...," प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय का विवादित बयान

 Published : Jun 20, 2022 06:55 pm IST,  Updated : Jun 20, 2022 06:55 pm IST

Subodh Kant Sahay: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, "अगर वह हिटलर की राह चलेंगे तो हिटलर की मौत मरेंगे।" 

Congress leader Subodh Kant Sahay gives controversial statement on PM Modi - India TV Hindi
Congress leader Subodh Kant Sahay gives controversial statement on PM Modi  Image Source : ANI

Highlights

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय के बिगड़े बोल
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • कांग्रेस ने सुबोधकांत सहाय के बयान से किया किनारा

Subodh Kant Sahay: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, "अगर वह हिटलर की राह चलेंगे तो हिटलर की मौत मरेंगे।" सहाय ने सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना और राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के खिलाफ आयोजित कांग्रेस के ‘सत्याग्रह’ में यह विवादित टिप्पणी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने कहा, ‘‘मोदी से आंख में आंख डालकर बात करने वाला कोई व्यक्ति है तो वह राहुल गांधी हैं। मोदी उन्हें गीदड़ भभकी से डराना चाहते हैं।’’ 

कांग्रेस नेता ने मोदी को बताया मदारी

सुबोधकांत सहाय ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड की सरकार गिराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रोजाना छापेमारी कराई जा रही है। सहाय ने आरोप लगाया, ‘‘यह लुटेरों की सरकार है। मोदी मदारी के रूप में इस देश में तानाशाह के रूप में आ गए हैं। मुझे तो लगता है कि उन्होंने हिटलर का सारा इतिहास पार कर लिया। मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा। यह याद कर लेना मोदी।’’ 

कांग्रेस ने किया बयान से किनारा

वहीं कांग्रेस ने सहाय के बयान से किनारा करते हुए कहा कि वह मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से लड़ती रहेगी, लेकिन प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी से सहमत नहीं है। उनकी इस टिप्प्णी को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तानाशाही विचारधारा और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निरंतर लड़ती रहेगी। लेकिन प्रधानमंत्री के प्रति किसी भी अमर्यादित टिप्पणी से हम सहमत नहीं हैं। हमारा संघर्ष गांधीवादी सिद्धांतों और तरीक़े से ही जारी रहेगा।’’ 

विवादित बयान पर बीजेपी का पलटवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के लिए सोमवार को विपक्षी पार्टी को आड़े हाथों लिया और दावा किया कि उनके खिलाफ विपक्ष की नफरत जितनी बढ़ती है, जनता की उनके (मोदी) प्रति मोहब्बत उतनी ही बढ़ती जाती है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के नेताओं द्वारा पूर्व में कई अवसरों पर प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि क्या उसने आज तक कभी किसी नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने करीब 80 बार प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक और अमर्यादित टिप्पणियां की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत