1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेल में सुविधाओं के लिए हर महीने 1.5 करोड़ खर्च रहा था कॉनमैन सुकेश, आठ अधिकारियों के खिलाफ जांच को मंजूरी

जेल में सुविधाओं के लिए हर महीने 1.5 करोड़ खर्च रहा था कॉनमैन सुकेश, आठ अधिकारियों के खिलाफ जांच को मंजूरी

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 11, 2023 09:31 pm IST,  Updated : Oct 11, 2023 10:36 pm IST

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर को जेल में सुविधाएं देने के आरोप में 8 अधिकारियों के खिलाफ जांच को मंजूरी दे दी है। आरोप है कि सुकेश जेल में आराम के लिए अधिकारियों को हर महीने 1.5 करोड़ रुपये दिया करता था।

महाठग सुकेश चंद्रशेखर।- India TV Hindi
महाठग सुकेश चंद्रशेखर। Image Source : PTI

महाठग सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद होकर भी किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बना रहता है। अब दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जेल में सुकेश चंद्रशेखर द्वारा संचालित आपराधिक गिरोह के मामले में 8 अधिकारियों के खिलाफ जांच को मंजूरी दे दी है। राजनिवास के अधिकारियों की ओर से बुधवार को इस जांच के बारे में जानकारी दी गई है। अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत अधिकारियों के खिलाफ जांच को मंजूरी दी है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रोहिणी स्थित जेल से कथित तौर पर सुकेश द्वारा आपराधिक गिरोह चलाने के मामले में ये कार्रवाई की है। इस मामले में जेल के 8 अधिकारियों के खिलाफ जांच हो रही है। बता दें कि इससे पहले भी बीते साल उपराज्यपाल ने वित्तीय लाभ के लिए सुकेश की मदद करने के लिए 81 अन्य जेल अधिकारियों के खिलाफ जांच को अनुमति दी थी। 

हर महीने 1.5 करोड़ का खर्च
आरोप लगाया गया है कि महाठगक सुकेश चंद्रशेखर जेल में बिना किसी तरह की रुकावट के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और अलग बैरक की सुविधाओं को हासिल करने के लिए हर महीने 1.5 करोड़ रुपये तक का खर्च किया करता था। आरोप है कि जेल के कुछ अधिकारियों ने पैसों की लालच में सुकेश को मुंहमांगी सुविधाएं मुहैया करवाई थीं।

8 अधिकारी जेल में
 चन्द्रशेखर को कथित तौर पर मदद पहुंचाने के आरोप में 8 जेल अधिकारी सलाखों के पीछे हैं। इनमें दो जेल अधीक्षक, तीन जेल उपाधीक्षक और तीन सहायक जेल अधीक्षक शामिल हैं। इन सभी पर पैसे के बदले सुकेश के कारावास को आरामदेह बनाने और जेल में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने देने के आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश द्वारा इन सभी काम को रोहिणी स्थित जेल नंबर 10 के वार्ड नंबर 3 के बैरक नंबर 204 से अंजाम दिया गया था। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- कांग्रेस पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर! जल्द बदल जाएगा 'वॉर रूम' का पता, सामने आई वजह

ये भी पढ़ें- 'मेरा श्राद्ध करने वालों, भगवान तुम्हें लंबी उम्र दे...', CM शिवराज ने कांग्रेस को दिया मुंहतोड़ जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।