1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोरबी पुल हादसे पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, इस तारीख को सुना जायेगा मामला

मोरबी पुल हादसे पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, इस तारीख को सुना जायेगा मामला

 Reported By: Gonika Arora Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Nov 01, 2022 01:06 pm IST,  Updated : Nov 01, 2022 01:06 pm IST

गुजरात के मोरबी में रविवार को 150 साल पुराना एक केबल पुल टूट गया था। इस हादसे में 135 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी को लेकर एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

सुप्रीम कोर्ट- India TV Hindi
सुप्रीम कोर्ट Image Source : FILE PHOTO

गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की गई थी, जिसपर कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है। मामले में पहली सुनवाई आगामी 14 नवंबर 2022 को होगी। 

मीडिया में आई खबर के अनुसार, एक वकील द्वारा सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। जिसमें अधिवक्ता ने राज्य सरकारों को पर्यावरणीय व्यवहार्यता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुराने और जोखिम भरे स्मारकों और पुलों के सर्वेक्षण और जोखिम मूल्यांकन के लिए समिति बनाने के निर्देश देने की भी मांग की है। याचिका में राज्यों में स्थायी आपदा जांच दल को इस तरह की त्रासदियों में तुरंत शामिल होने के निर्देश देने की भी मांग की गई है।

रविवार शाम को हुआ था दर्दनाक हादसा 

गौरतलब है कि, रविवार शाम को गुजरात के मोरबी में यह दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज टूटने से कई लोग नदी में गिर गए थे। ये हादसा शाम के समय हुआ, जब लोग छठ मना रहे थे। अब तक इस हादसे में 135 लोगों की मौत की खबर है और 100 से ज्यादा घायल हैं। बताया जा रहा है कि पुल पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। लोगों का वजन इतना था कि केबल पुल अचानक टूट गया और लोग सीधे नदी में गिर गए। 

मोरबी पुल हादसा
Image Source : FILEमोरबी पुल हादसा

मामले में 9 लोगों को किया गया गिरफ्तार 

वहीं पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक(IGP), राजकोट रेंज, अशोक यादव ने बताया कि अब तक अजंता मैन्युफैक्च रिंग कंपनी के दो प्रबंधकों, 2 बुकिंग क्लर्कों, मरम्मत कर्मियों के एक पिता-पुत्र की जोड़ी और तीन सुरक्षा गाडरें को गिरफ्तार किया गया है। प्रबंधकों की पहचान दीपक पारेख, दिनेश दवे के रूप में हुई, और अन्य मनसुख टोपिया, महादेवभाई सोलंकी, प्रकाश परमार और उनके बेटे देवांग, अल्पेश गोहिल, दिलीप गोहिल और मुकेश चौहान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत