1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress Bharat Jodo Yatra: 'राहुल गांधी ने यह यात्रा देश की आत्मा बचाने के लिए शुरू की', 'भारत जोड़ो' यात्रा पर बोले CM स्टालिन

Congress Bharat Jodo Yatra: 'राहुल गांधी ने यह यात्रा देश की आत्मा बचाने के लिए शुरू की', 'भारत जोड़ो' यात्रा पर बोले CM स्टालिन

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 07, 2022 11:01 pm IST,  Updated : Sep 07, 2022 11:02 pm IST

Congress Bharat Jodo Yatra: स्टालिन ने कहा, आज, मेरे भाई राहुल गांधी ने भारत की आत्मा बचाने, हमारे गणतंत्र के आदर्शों को कायम रखने और देश के लोगों को प्रेम के साथ एकजुट करने के लिए यात्रा शुरू की है।

Congress Bharat Jodo Yatra- India TV Hindi
Congress Bharat Jodo Yatra Image Source : @MKSTALIN

Congress Bharat Jodo Yatra: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत की आत्मा को बचाने के लिए 'भारत जोड़ो' यात्रा शुरू की है। इसके साथ ही उन्होंने कामना की कि यह यात्रा हमारे गणतंत्र को वापस पाने के लक्ष्य को हासिल करने में सफल होगी। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की कन्याकुमारी में अगवानी की और गुलाबी रंग का शॉल भेंट कर उनका अभिवादन किया। 

स्टालिन ने कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा शुरू करने के अवसर पर राहुल गांधी के साथ गांधी स्मारक पर आयोजित प्रार्थना सभा में भी हिस्सा लिया। उन्होंने गांधी स्मारक पर हुई मुलाकात का वीडियो और तस्वीर भी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की। स्टालिन ने कहा, "आज, मेरे भाई राहुल गांधी ने भारत की आत्मा बचाने, हमारे गणतंत्र के आदर्शों को कायम रखने और देश के लोगों को प्रेम के साथ एकजुट करने के लिए यात्रा शुरू की है।" उन्होंने ट्वीट किया, "कन्याकुमारी से बेहतर कोई स्थान 'भारत जोड़ो' यात्रा के लिए नहीं हो सकता जहां पर समानता की प्रतिमा (तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा) स्थापित है।" 

मुख्यमंत्री ने कहा, "जब सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और घृणा अभियान लोगों के दिमाग में छा रहे हैं, तब भारत की सबसे पुरानी पार्टी ने देश को दमन से मुक्त करने की कठिन जिम्मेदारी ली है। मैं कामना करता हूं कि 'भारत जोड़ो' यात्रा हमारे गौरवमयी गणतंत्र को फिर से प्राप्त करने के लक्ष्य में सफल होगी।"

'भारत जोड़ो' यात्रा 'परिवार' को बचाने का अभियान- बीजेपी

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्राट को उसका छलावा करार दिया और दावा किया कि यह प्रमुख रूप से 'परिवार को बचाने' का अभियान है, ताकि देश की सबसे पुरानी पार्टी पर नियंत्रण बरकरार रहे। बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह दावा भी किया कि यात्रा के जरिए अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नेता के रूप में स्थापित करने का कांग्रेस का यह एक और प्रयास है। प्रसाद ने यह कहते हुए राहुल गांधी पर तंज भी कसा कि जो व्यक्ति अपनी पार्टी को नहीं जोड़ सका, जो अक्सर विदेश चला जाता है और जिसे अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कांग्रेस में एक 'दरबारी गायन' होता है, वह भारत जोड़ो यात्रा पर निकला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत